विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में फिर कोरोना की दस्तक, भुवनेश्वर में मिला पॉजिटिव केस; कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटा प्रशासन

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:16 PM (IST)

भुवनेश्वर में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें बरमुंडा क्षेत्र के 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भुवनेश्वर में कोविड-19 का नया मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भुवनेश्वर में कोविड-19 का नया मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार को कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है। बरामुंडा क्षेत्र के 50 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

व्यापक संक्रमण के संकेत नहीं

देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के मामले सामने आने के बीच इस नए मामले ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार ओडिशा में किसी बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने के संकेत नहीं मिले हैं।

बरमुंडा निवासी मरीज की कोविड जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

अस्पताल प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए मरीज की स्थिति की जानकारी दी है।

सतर्क रहने की सलाह

भुवनेश्वर में कोविड-19 का यह नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों द्वारा यह भी आकलन किया जा रहा है कि शहर में कहीं और संक्रमण के मामले तो नहीं हैं।

लोगों को सतर्क रहने और श्वसन संबंधी संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मरीज की स्वास्थ्य स्थिति, संक्रमण के संभावित स्रोत तथा संपर्क में आए लोगों की पहचान (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग) को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।