Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मयूरभंज में 86 जंगली हाथियों का आतंक: फसलें तबाह, मकान ध्वस्त; ग्रामीण आक्रोशित

    By Lava PandayEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sun, 03 May 2026 06:21 PM (IST)

    ओडिशा के मयूरभंज जिले के रासगोविंदपुर में 86 जंगली हाथियों का झुंड पश्चिम बंगाल से प्रवेश कर फसलों और कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लावा पांडे, बालेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले के रासगोविंदपुर नामक स्थान के पोडापदा और बाघों साही नामक इलाके में आज रविवार को जंगली हाथियों ने मानो कोहराम मचाया हुआ है।

    मात्र चंद दिनों पहले यह जंगली हाथी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से ओडिशा के भीतर जंगल के रास्ते प्रवेश किए हैं। शाम होते ही यानी कि सूरज ढलते ही इन हाथियों का झुंड गांव की ओर चले आते हैं तथा सुबह होते ही यह फिर से वापस जंगल की ओर चले जाते हैं।

    इन हाथियों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जंगल के आसपास एकत्र हो जाते हैं। वन विभाग की ओर से इन हाथियों के झुंड को लिए खदेड़ने के लिए भरकम प्रयास किया जा रहा हैं तथा इन हाथियों को गांव के भीतर प्रवेश न कर पाए इसके लिए भी वन विभाग की ओर से कई प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं।

    Odisha Hathi

    लोगों को शाम के बाद घर से ना निकलने तथा जंगल की ओर न जाने का हिदायत भी दिया जा रहा है | इन जंगली हाथियों के द्वारा भारी संख्या में फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ कई कच्चे मकानों को तोड़ने की भी सूचना मिली है जिसके चलते यहां के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया है।

    लोगों ने मांग किया है कि तत्काल हाथियों के द्वारा किए कई नुकसान की भरपाई सरकार करें। यह पहला मौका नहीं है कि जब जंगली हाथी मयूरभंज जिले के विभिन्न इलाकों में आतंक मचाए हुए हैं।

    प्रतिवर्ष जंगली हाथियों का झुंड झारखंड के रास्ते या फिर पश्चिम बंगाल के रास्ते ओडिशा के मयूरभंज जिले तथा बालेश्वर के निलगिरी नामक इलाके में प्रवेश करते हैं और कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ फसलों को भारी तादाद में नुकसान पहुंचाते हैं। समाचार लिखे जाने तक इन हाथियों का दल मयूरभंज जिले के रासगोविंदपुर नामक इलाके में मौजूद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के मलकानगिरी मे हशीश तेल बनाने वाली मोबाइल यूनिट का भंडाफोड़, 50 किलो गांजा बरामद

    यह भी पढ़ें- राउरकेला रेलवे स्टेशन पर टिकट दलालों का कब्जा: आम यात्री परेशान, दावों की खुली पोल