यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Chunav Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजे का काउंटडाउन शुरू, संबलपुर सीट पर कौन किसे देने जा रहा पटखनी?
Sambalpur Lok Sabha Chunav Result 2024 ओडिशा का संबलपुर लोकसभा सीट यहां का हॉट सीट माना जाता है। यहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा उम्मी ...और पढ़ें

HighLights
- संबलपुर सीट पर भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान और बीजद के प्रणब दास आमने-सामने
- 2009 में कांग्रेस ने इस सीट से लहराया था जीत का परचम
- 2019 में भाजपा के नीतेश गंगा देव ने की थी जीत दर्ज
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Lok Sabha Chunav Result 2024 लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को संबलपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई। 4 जून को चुनाव का नतीजा आने वाला है। सीट पर दो दिग्गज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा उम्मीदवार और बीजू जनता दल के संगठन मंत्री व पार्टी के प्रत्याशी प्रणब दास आमने-सामने हैं।
संबलपुर लोकसभा सीट का इतिहास
संबलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा के 21 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में संबलपुर समेत देवगढ़ और अंगुल जिलों के कई इलाकों को शामिल किया गया है।
इस संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है। संबलपुर भी विधानसभा क्षेत्र है। इस क्षेत्र का नाम समलेश्वरी देवी के नाम पर पड़ा है।
यह जिला ओडिशा के पश्चिमी हिस्से में बसा है और पूर्व में देवगढ़, पश्चिम में बरगढ़, उत्तर में झारसुगुड़ा और दक्षिण में सोनपुर तथा अंगुल से घिरा हुआ है।
ऐतिहासिक दस्तावेजों में इस क्षेत्र का जिक्र संबलक, हीराखण्ड, ओडियान, ओद्र देश के नाम से किया गया है। इसके साथ ही इसे दक्षिण कोशल और कोशल आदि नामों से संबोधित किया गया है। इस इलाके का गुडगुड़ा वाटरफॉल यहां की सुंदरता का बयान करता दिखता है।
ओडिशा की शान संबलपुरी साड़ी
ओडिशा का यह जिला संबलपुरी साड़ी के लिए मशहूर है। ये साड़ियां ओडिशा की शान कही जाती हैं। ये साड़ियां हाथ से बुनी जाती हैं। इन साड़ियों को बुनने से पहले धागों को रंग वाले गर्म पानी में डाई किया जाता है। पूरी तरह से रंग जाने के बाद धागों को पानी से निकाल कर सुखाया जाता है।
सूखने के बाद अलग-अलग रंगों के धागों को एक-एक करके साड़ियों में पिरोया जाता है। रेशम और सूती दोनों ही धागों से यह साड़ियां बनती हैं। इस साड़ी के कद्रदानों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी शामिल हैं।
खबरें और भी
संबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार
संबलपुर सीट पर दो दिग्गज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा उम्मीदवार और बीजू जनता दल के संगठन मंत्री व पार्टी के प्रत्याशी प्रणब दास आमने-सामने हैं। एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान जहां ओडिशा में भाजपा का प्रमुख चेहरा हैं, वहीं प्रणब दास बीजद में बीके पांडियन के बाद दूसरे नंबर के प्रभावशाली नेता हैं।
वह जाजपुर से तीन बार के विधायक हैं। दोनों उम्मीदवार अपनी-अपनी पार्टियों के लिए खासे महत्वपूर्ण है। दोनों में यहां सीधा मुकाबला दिख रहा है। यहां 2009 में कांग्रेस के अमरनाथ प्रधान, 2014 में बीजद के नागेंद्र प्रधान और 2019 में भाजपा के नीतेश गंगा देव ने जीत दर्ज की थी।