विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार का ये कैसा अंजाम! प्रेम, शादी और बच्चे, अब दूसरे की खातिर रच डाली साजिश, फिर...

By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
Updated: Sun, 19 Nov 2023 02:21 PM (IST)

ओडिशा के रायगढड़ा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां प्रेम करना एक युवक को खतरनाक साबित हुआ है। युवक ने पहले प्रेम की फिर रीति-रिवाज से शादी करने के ...और पढ़ें

प्यार का ये कैसा अंजाम! प्रेम, शादी और बच्चे, अब दूसरे की खातिर रच डाली साजिश, फिर...
प्यार का ये कैसा अंजाम! प्रेम, शादी और बच्चे, अब दूसरे की खातिर रच डाली साजिश, फिर...

HighLights

  1. सुनोती शादी के बाद अपने पति के साथ रायगड़ा चली गई थीं
  2. दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी बन गए थे।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ढाबे पर शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग शादी का रूप ले लिया। रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद घर-दुनिया बसायी। बच्चे की मां भी बनी।

हालांकि, बाद में किसी और से प्यार हो गया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या कर दी। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना ओड़िशा के रायगड़ा जिला मुख्यालय में हुई है।

यह है पूरा मामला

पूरी बात इस प्रकार है। विनय पाल गुनुपुर भीमपुर गांव के रहने वाले हैं। वह रायगड़ा शहर के साईप्रिया नगर में एक ढाबे पर काम करता था। वह तुंबीगुड़ा में किराए के मकान में रहता था। ढाबे पर काम करने के दौरान सुनोती पाल से उसका प्यार हो गया। बाद में दोनों के प्रेम प्रसंग ने शादी का रूप ले लिया। दोनों ने रीति-रिवाज से शादी की।

सुनोती शादी के बाद अपने पति के साथ रायगड़ा चली गई थीं। दोनों एक दुसरे के साथ हंसी खुशी जीवन यापन कर रहे थे। इस बीच दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी बन गए। विनय रोज ढाबे पर काम करने जाता था और सुनोती घर में बच्चे के साथ रहती थी। इसी बीच सुनोती को और एक व्यक्ति से प्यार हो गया।

सोशल मीडिया पर दूसरे प्रेमी से हुई मुलाकात

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जी. कार्तिक के साथ परिचय हुई। उसके साथ चैट करने लगी। चैटिंग में एक दुसरे के विचार मिलने लगे और फिर प्यार हो गया। सुनोती के प्यार में जी. कार्तिक दीवाना हो गया। उसने शादी करने की पेशकश की।

सुनोती ने कार्तिक का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। लेकिन विनय उनके प्यार एक बाधा था। इसलिए सुनोती और जी. कार्तिक ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हालांकि विनय को अपनी पत्नी की करतूत के बारे में भनक तक नहीं लगी।

इस तरह पहले पहले प्रेमी पर हुआ हमला

16 नवम्बर की रात करीब 10 बजे विनय ढाबे से काम खत्म करने के बाद अकेले घर लौट रहा था। साइप्रिया नगर 9 नंबर लाइन होते हुए घर लौट रहे विनय के सिर पर पीछे की तरफ से लोहे की रॉड से जी. कार्तिक ने वार कर दिया। इसके बाद कार्तिक अपने घर वापस चला गया। उसने इसकी जानकारी अपनी गर्लफ्रेंड सुनोती को भी दी।

तड़के करीब 3 बजे कार्तिक ने चांदीली पुलिस स्टेशन में फोन किया। उसने कहा कि साईप्रिया नगर की लाइन नंबर 9 पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को खून से लथपथ हालत में बचाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विभिन्न एंगल से जांच करते हुए पुलिस की संदिग्ध नजर जी. कार्तिक पर गई। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कार्तिक ज्यादा देर तक सच छिपा नहीं पाया।

पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद उसने सच बता दिया। इसके बाद पुलिस ने जी.कार्तिक और उसकी गर्लफ्रेंड सुनोती पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। जमानत नामंजूर होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: रेल मंत्री और शिक्षा मंत्री का ओडिशा दौरा, 20 नवंबर को बनारस-संबलपुर एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी; होंगे ये फायदे

यह भी पढ़ें: सामान्य ट्रेन से यात्रा करने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, तय करेंगी 32 किमी का सफर; जानिए कैसी है तैयारियां