Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics: 'अगर नवीन पटनायक सीएम नहीं बने तो...', VK पांडियन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी चुनौती

    By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Fri, 10 May 2024 11:16 PM (IST)

    बीजद नेता बने वीके पांडियन ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पांडियन अगर पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक चुनाव के बाद छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री नहीं बन ...और पढ़ें

    VK पांडियन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी चुनौती
    VK पांडियन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी चुनौती

    पीटीआई, भुवनेश्वर। नौकरशाह से बीजद नेता बने वीके पांडियन ने शुक्रवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में एक रैली को संबोधित किया। पांडियन संबोधन देते हुए कहा कि अगर बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक विधानसभा चुनाव के बाद लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री नहीं बने तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

    ये बयान पांडियन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनौती देते हुए दिया। बता दें कि पांडियन ने ये भी दावा किया कि भाजपा उन्हें पटनायक का "गुमस्थ" (क्लर्क) या "चमचा" (आज्ञाकारी सेवक) कहती है।

    पांडियन ने धर्मेंद प्रधान को दी चुनौती

    पांडियन ने कहा कि बीजेपी ओडिशा में बीजेपी की लहर है और बदलाव की लहर का दावा करती है, लेकिन मैं कहता हूं कि अगर मुख्यमंत्री (पटनायक) दोबारा सीएम नहीं बने तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

    उन्होंने कहा कि आप केंद्रीय मंत्री हैं और यदि आप में साहस है, तो घोषणा करें कि यदि भाजपा ओडिशा में सत्ता में नहीं आई तो आप भी राजनीति छोड़ देंगे।

    बीजद नेता पांडियन ने कहा कि धर्मेंद प्रधान ने ओडिशा के लोगों के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने 10 साल तक ढेंकनाल में चुनाव लड़ने की कोशिश की और अंत में संबलपुर चले गए।

    पांडियन ने बीजद की जीत का किया दावा

    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मई को कहा था कि 4 जून को ओडिशा में बीजद सरकार की समाप्ति तिथि है और 10 जून को भाजपा मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएगी।

    पांडियन ने दावा किया कि बीजद ओडिशा में तीन-चौथाई बहुमत से चुनाव जीतेगी और पटनायक 9 जून को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha BJD Manifesto: बीजद ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए '100 यूनिट फ्री बिजली' सहित कई बड़े वादे

    'नवीन बाबू को जब भी देखता हूं...', हिमंत बिस्वा सरमा ने पंडियन के बहाने नवीन पटनायक पर कसा तंज

    खबरें और भी