विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूयॉर्क में व्यस्त सड़क पर उतरा विमान

By Edited By:
Updated: Mon, 06 Jan 2014 10:45 AM (IST)

एक छोटे यात्री विमान को तकनीक गड़बड़ी के बाद आपात स्थिति में यहां के व्यस्त हाईवे पर उतारना पड़ा। लैंडिंग के समय विमान कई पेड़ों से टकराया और सड़क पर 100 य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। एक छोटे यात्री विमान को तकनीक गड़बड़ी के बाद आपात स्थिति में यहां के व्यस्त हाईवे पर उतारना पड़ा। लैंडिंग के समय विमान कई पेड़ों से टकराया और सड़क पर 100 यार्ड [91.44 मीटर] तक फिसलता चला गया। इस हादसे में विमान में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

पढ़ें: मोजांबिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 34 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को ब्रॉक्स के मेजर डीगन एक्सप्रेस-वे पर सिंगल इंजन विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। पाइपर पीए-28 नाम का यह विमान कनेक्टिकट में डैनबरी के रास्ते पर था, इसके इंजन में कुछ खराबी आ गई। पायलट ने पहले विमान को ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उसे महसूस हुआ कि विमान रनवे तक नहीं पहुंच पाएगा। पायलट और दो महिला यात्रियों को हल्की चोटें आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर लैंडिंग के समय किसी भी कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

एक अन्य विमान हादसे में सऊदी अरब एयरलाइंस [साउदिया] के बोइंग 767-300ईआर को तकनीक दिक्कत के बाद देश के पूर्वी हिस्से के मेदीना एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। इस घटना में 29 यात्री घायल हो गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर