विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक संसद से नवाज शरीफ ने दी भारत को चेतावनी, कहा- हमारी सेना तैयार

By Manish NegiEdited By:
Updated: Thu, 06 Oct 2016 01:08 AM (IST)

नवाज ने कहा कि उड़ी हमले के 6 घंटे के भीतर ही भारत ने हम पर आरोप लगा दिया। भारत ने हम पर बिना सबूतों के आरोप लगाए।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, (एएनअाई)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाक संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत पर कई आरोप लगाए। नवाज ने कहा कि उड़ी हमले के 6 घंटे के भीतर ही भारत ने बिना सबूतों के हम पर आरोप लगा दिए। भारत कश्मीर मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। उड़ी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है।

नवाज ने सर्जिकल स्ट्राइक को भी झूठ बताया। उन्होंने उल्टा भारत पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में हमारे दो सैनिक मारे गए। भारत की सैन्य कार्रवाई का हम जवाब देंगे।

बारामूला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला नाकाम, एक जवान शहीद

फिर छेड़ा कश्मीर राग

नवाज ने अपने संबोधन में कई बार कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया। नवाज ने कश्मीर में मारे गए हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी को हीरो भी बताया। उन्होंने भारत पर कश्मीर में अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय सेना निहत्थे कश्मीरियों पर हमले कर रही हैं। जब तक कश्मीर का मसला हल नहीं होता, तब तक अमन कायम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हक के लिए पाकिस्तान हर मुमकिन मदद के लिए तैयार हैं। कश्मीरियों के दिल में आजादी की तड़प है। सियासी कश्मीरी कैदियों को रिहा किया जाए।

मोदी सरकार का प्लान, अब पाक के भीतर भी सुरक्षित नहीं बचेंगे भारत के दुश्मन

'हम शांति चाहते हैं'

नवाज ने ये भी कहा कि हम युद्ध के खिलाफ हैं, हम बातचीत और शांति चाहते हैं। पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे अधिक पीड़ित है। हमने बातचीत के लिए भारत को तैयार करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन भारत ने ऐसा नहीं होने दिया

पाकिस्तान सबसे ज्यादा आतंकवाद पीड़ित

नवाज शरीफ ने पाकिस्तान को आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में सबसे ज्यादा आतंकवाद से पीड़ित है और हमने इसके खिलाफ जंग छेड़ रखी है।

बढ़ते तनाव के बीच बिलावल ने दिया भारत-पाक युद्ध ना लड़ने का संदेश