विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिटलर की पत्नी की निक्कर ढाई लाख रुपये में नीलाम

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Tue, 08 Nov 2016 04:16 PM (IST)

नीलाम की गई चीजों में ब्राउन की सोने की एक अंगूठी, सिल्वर बॉक्स और सिल्वर लिपिस्टिक केस भी है।

News Article Hero Image

लंदन, प्रेट्र। जर्मनी के तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन की एक जोड़ी निक्कर अनुमान से सात गुना ज्यादा कीमत पर नीलाम हुई। यह करीब ढाई लाख रुपये (तीन हजार पौंड) में बिकी है।

बीबीसी न्यूज के अनुसार, नीलाम की गई चीजों में ब्राउन की सोने की एक अंगूठी, सिल्वर बॉक्स और सिल्वर लिपिस्टिक केस भी है। अंगूठी 1250 पौंड (करीब एक लाख रुपये) में बिकी। जबकि लिपिस्टिक केस 360 पौंड (करीब तीस हजार रुपये) में नीलाम हुआ।

इनकी नीलामी से 400 पौंड मिलने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन सभी चीजों को 2900 पौंड में खरीदा गया। नीलामी करने वाले सोफी जोन्स ने कहा कि उस दौर की चीजें आमतौर पर लोगों को आकर्षित करती हैं। ये चीजें निजी संग्रह का हिस्सा थीं। इस नीलामी में 20वीं सदी की ब्लैक एंड ह्वाइट तस्वीरों के एक संग्रह को भी बेचा गया। इसमें ब्राउन और कुछ में उन्हें हिटलर के साथ दिखाया गया है।

पढ़ेंः समुद्र की तलहटी में मिला 1950 में गायब हुआ परमाणु बम!