यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रिटेन के साथ पश्चिम का अंत अब निकट, जल्द दुनिया पर होगा इस्लाम का राज: सईद
आतंकी हाफिज सईद ने कहा है कि ब्रिटेन के ईयू से बाहर जाने के बाद अब पश्चिम समेत यूरोपियन यूनियन का अंत निकट है।

कराची। भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल पााकिस्तान केे आतंकी और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने कहा हैै कि ब्रिटेन के ईयू से अलग होने के बाद अब पश्चिम देशों की तानाशाही का भी अंत नजदीक है। उसने कहा कि जल्द ही यूरोपियन यूनियन का वजूद ही खत्म हो जाएगा। सईद ने फैसलाबाद की एक रैली में कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब पश्चिमी सभ्यता का विनाश हो जाएगा।
ब्रिटेन के ईयू से बाहर होने पर सईद का कहना था कि इस फैसले के बाद अब उसका नाश होना तय है। इसके बाद यही सब फ्रांस और इटली के साथ भी होगा और वह भी धीरे-धीरे अपने खात्मे की ओर बढ़ जाएंगे। इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक उसने इन सभी के पीछे जिहाद को एक बड़ी वजह बताया है। उसने कहा कि जिहाद के चलते ही यह सब हुआ है और इसकी ही वजह से यह अप्रत्याशित परिणाम सामने आया है। अब जल्द ही पूरी दुनिया में इस्लामिक यूनियन का राज होगा।
यहां हर वक्त किसी न किसी के इंतजार में घूमती है मौत
इनके लिए यूपी चुनाव बना है प्रतिष्ठा का प्रश्न, कौन मारेगा बाजी
26/11 मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड हाफिज सईद फैसलाबाद की इस रैली को में कहा कि आज की ताजा खबर, सुनो जरा गौर से, जिहाद की वजह से ही ब्रेक्जिट मुमकिन हो पाया है। तुम लोग नहीं समझ सकते, लेकिन यह सारा बदलाव जिहाद की वजह से हो रहा है। अमेरीका की ओर से खाड़ी देशों में किया जा रहा सभी ऑपरेशन ब्रिटेन की वजह से हो रहा है। अमेरिका तो महज हाथ है, असल में इसके पीछे रणनीति बनाने वाला तो ब्रिटेन ही है। अब वह खुदा के कहर का सामना कर रहा है।

