विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कश्मीर को 'गले की नस' बताया

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 05:33 AM (IST)Updated: Thu, 01 May 2014 10:13 AM (IST)

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल रहील शरीफ ने बुधवार को कश्मीर राग अलापते हुए कहा है कि उसके लिए कश्मीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल रहील शरीफ ने बुधवार को कश्मीर राग अलापते हुए कहा है कि उसके लिए कश्मीर गले के नस की तरह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए कश्मीर मसले का हल कश्मीरियों की इच्छाओं और आकांक्षाओं एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों अनुरूप होना चाहिए।

शरीफ ने रावलपिंडी में शहीद दिवस के अवसर पर कहा कि कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवाद है। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सेना प्रमुख ने कहा कि हम हमेशा शांति के पक्ष में हैं लेकिन क्षेत्र में कोई उकसावे की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पढ़ें : दाऊद पर मोदी के बचाव में कांग्रेस भी बोली