यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाक में परमाणु संयंत्र बनाने पर चीन अडिग
भारत और अमेरिका की सख्त आपत्ति के बावजूद चीन, पाकिस्तान में परमाणु संयंत्र बनाने पर अडिग है। उसने अपने फैसले का खुलकर बचाव किया है। अगले सप्ताह भारतीय ...और पढ़ें

बीजिंग। भारत और अमेरिका की सख्त आपत्ति के बावजूद चीन, पाकिस्तान में परमाणु संयंत्र बनाने पर अडिग है। उसने अपने फैसले का खुलकर बचाव किया है। अगले सप्ताह भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान यह मुद्दा उठ सकता है।
पढ़ें : पाक को चीनी नाभिकीय मदद चिंता का सबब
चीन के विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, 'दोनों राष्ट्र अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए शांतिपूर्ण कार्य के लिए परमाणु संयंत्र की स्थापना करेंगे। यह कार्य अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएइए) की निगरानी में होगा।' चीन की पाकिस्तान में 1000 मेगावाट क्षमता वाले दो परमाणु बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना है। उसके इस फैसले पर भारत और अमेरिका ने कड़ा एतराज जताया है।
पाकिस्तान की ओर से आई हालिया खबरों में कहा गया है कि ये संयंत्र कराची में बनाए जाने हैं और इन पर अगले माह से काम शुरू हो सकता है। हालांकि अभी इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
