विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक के पूर्व पीएम ने अमिताभ को भेजा न्योता

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Apr 2014 01:10 AM (IST)

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी शुजात हुसैन ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को यहां आने का निमंत्रण भेजा है, जिस पर अमिताभ ने कहा है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी शुजात हुसैन ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को यहां आने का निमंत्रण भेजा है, जिस पर अमिताभ ने कहा है कि मौका मिलने पर वह जरूर पाकिस्तान आएंगे।

पीएमएल-क्यू के सांसद ने अमिताभ को लिखे पत्र में कहा है, 'चूंकि आपकी मां का जन्म और पालन-पोषण पंजाब के फैसलाबाद जिले में हुआ था, इसलिए आपको यहां आना चाहिए और वे स्थान देखने चाहिए जहां आपकी मां ने अपने जीवन के पल गुजारे थे।' अमिताभ ने इसके जवाब में उन्हें भरोसा दिलाया है कि जब भी मौका मिलेगा वह पाकिस्तान की यात्रा पर आएंगे।

पढ़ें : क्या बच्चन परिवार में आने वाला है नया मेहमान?