विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल बगदादी अमेरिका का दुश्मन नंबर वन

By Test2 test2Edited By:
Updated: Thu, 19 Feb 2015 04:46 PM (IST)

आईएसआईएस आतंकी संगठन से मुकाबले के लिए अमेरिका ने कमर कस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका एक सूची तैयार कर रहा है।लिस्ट में आईएसआईएस से जुड़े तकरीबन दो दर्जन इस्लामिक चरमपंथी शामिल हैं। साथ ही मोस्ट वांडेट आतंकी अबु बक्र अल बगदादी का नाम भी इस हिटलिस्ट में

News Article Hero Image

वाशिंगटन । आईएसआईएस आतंकी संगठन से मुकाबले के लिए अमेरिका ने कमर कस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका एक सूची तैयार कर रहा है।लिस्ट में आईएसआईएस से जुड़े तकरीबन दो दर्जन इस्लामिक चरमपंथी शामिल हैं। साथ ही मोस्ट वांडेट आतंकी अबु बक्र अल बगदादी का नाम भी इस हिटलिस्ट में शामिल है।

इराक और सीरिया में जमीनी लड़ाई में अमेरिका का कोई सैनिक शामिल नहीं है। जिसके चलते यह लिस्ट बनाई गई है ताकि इन आतंकियों का सफाया करने में कोई दिक्कत न हो। सीएनएन से बात करते हुए अमेरिकी सेना के अधिकारी ने बताया कि तैयार की गई सूची में आईएसआईएस के मुखिया अल बगदादी का नाम सबसे ऊपर है।एक अन्य अधिकारी ने जानकारी दी कि बगदादी जानता है कि अमेरिका उसकी सरगर्मी से तलाश कर रहा है।जिसके चलते वह अन्य किसी स्थान पर जाकर छिप गया है। वर्तमान में हमारी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक एक महीने पहले बगदादी की बारे में जानकारी मिली थी।

अमेरिकी मानता है कि बगदादी को पता है कि उसके लड़ाकू विमान उसकी खोज में लगातार ऑपरेशन में लगे हैं। संभव यह भी है कि वह इराक और सीरिया के बाहर भी कही छिप सकता है। हालांकि हवाई हमलों में इस संगठन से जुड़े दर्जनों आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमे रासायनिक हथियार बनाने वाले आतंकी भी शामिल थे।

अमेरिकी अधिकारी की माने तो आतंकी समूह आईएस से जुड़े आतंकियों के बारे में अभी और तथ्य जुटाए जाने हैं। ताकि खूंखार आतंकियों की सटीक पहचान हो सके। अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा पहला फोकस उन आतंकियों पर रहेगा जिनके मारे जाने से आईएसआईएस को ज्यादा क्षति पहुंचे। इस लिस्ट में कई और नाम भी शामिल होंगे। क्योंकि यह संगठन अपना विस्तार इराक और सीरिया के बाहर भी कर रहा है। मिस्त्र, यमन, अफगानिस्तान, लीबिया और पाकिस्तान में भी इस संगठन ने अपने पांव जमा लिए हैं।

पढ़ें :

आईएस आतंकियों ने 40 को जिंदा जलाया

बंधकों की हत्या के बाद मिस्त्र ने आइएस ठिकानों पर बरसाए बम