यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी की सिक्योरिटी में तैनात होगी बेल्जियम सेना, सुनेंगे 5000 भारतीय
बेल्जियम के ब्रसेल्स में हाल ही में हुए बम धमाकों के बाद 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां जाने वाले हैं।

ब्रसेल्स। बेल्जियम के ब्रसेल्स में हाल ही में हुए बम धमाकों के बाद 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां जाने वाले हैं। मोदी 13वीं इंडिया-ईयू समिट में हिस्सा लेने के लिए ब्रसेल्स जाने वाले हैं। यहां दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है।
भारत और ईयू के बीच बड़े पैमाने पर आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा मामलों को लेकर साझेदारी है। इस दौरान वह ब्रसेल्स में पांच हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे। आतंकी हमले के बाद मोदी की सुरक्षा में बेल्जियम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
'नाजिम लाचरोई ही था ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर दूसरा आत्मघाती हमलावर'
ऐसे में मोदी की सुरक्षा में पुलिस के जवानों के साथ ही बेल्जियम की सेना के जवान तैनात किए जाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में भाजपा की विदेश मामलों की सेल के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने बताया कि करीब 5,000 लोगों ने पीएम को सुनने के लिए पंजीकरण करवाया है। इवेंट ब्रसेल्स एक्सपो में होना है।
बेल्जियम में कार्यक्रम के बाद मोदी अमेरिका में 31 मार्च से एक अप्रैल तक होने वाली चौथी न्यूक्लियर सेक्योरिटी समिट में हिस्सा लेंगे।
ब्रसेल्स हमला: पुलिस ने 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, तलाशी अभियान जारी

