विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगान पुलिसकर्मी की फायरिंग में तीन अमेरिकी मरे

By Edited By:
Updated: Thu, 24 Apr 2014 07:13 PM (IST)

काबुल। एक अफगान पुलिसकर्मी ने यहां अमेरिकी धर्मार्थ संस्था द्वारा संचालित एक अस्पताल में अंधाधुंध गोलियां चलाकर तीन अमेरिकी नागरिकों की जान ले ली। कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काबुल। एक अफगान पुलिसकर्मी ने यहां अमेरिकी धर्मार्थ संस्था द्वारा संचालित एक अस्पताल में अंधाधुंध गोलियां चलाकर तीन अमेरिकी नागरिकों की जान ले ली। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य पुलिसकर्मी ने हमलावर पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हमले के पीछे के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दकी ने कहा, हमलावर जिला पुलिस का एक सदस्य था। विदेशी नागरिक जब हॉस्पिटल में आ रहे थे तभी उसने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले में मारे गए तीन अमेरिकियों में एक डॉक्टर भी शामिल था। इस साल काबुल में विदेशियों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं। पिछले महीने तालिबान आतंकियों ने काबुल के एक गेस्टहाउस पर हमला कर दो विदेशियों की हत्या कर दी थी, जिसमें एक लड़की भी शामिल थी।