विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया में दो विस्फोट, 162 मरे

By Edited By:
Updated: Thu, 22 May 2014 01:49 AM (IST)

नाइजीरिया के जोस शहर के एक बाजार में हुए दो विस्फोटों में 162 लोगों की मौत हो गई है। देश की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

News Article Hero Image

लागोस। नाइजीरिया के जोस शहर के एक बाजार में हुए दो विस्फोटों में 162 लोगों की मौत हो गई है। देश की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के संयोजक मुहम्मद अब्दुलसलाम ने बताया कि जोस के अस्पतालों का दौरा करने के बाद मृतकों के आंकड़ों का मिलान किया गया है। ये विस्फोट मंगलवार को हुए थे। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने विस्फोटों की निंदा की है। उन्होंने इसे मानव की स्वतंत्रता पर दुखद हमला बताते हुए इसमें शामिल लोगों को क्रूर और दुष्ट बताया है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने पुलिस आयुक्त क्रिस ओेलाकपे के हवाले से कहा है कि पहला हमलावर बस में आया और उसने बस को बाजार के मध्य स्थित व्यावसायिक क्षेत्र में खड़ा कर दिया। पहले विस्फोट से 100 मीटर की दूरी पर एक अन्य बस में दूसरा विस्फोट हुआ। ओलाकपे ने इसे आतंकी घटना बताया है। लेकिन इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

पढ़ें: नाइजीरिया बोको हराम से बातचीत के लिए राजी

पढ़ें: लड़कियों के बदले साथियों की रिहाई चहाता है बोको हराम