विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में सिख की हत्या, विरोध में प्रदर्शन

By Edited By:
Updated: Wed, 06 Aug 2014 11:55 PM (IST)

पाकिस्तान में सिख समुदाय के एक व्यापारी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पेशावर में हुए इस हमले में दो अन्य सिख घायल हो गए। हत्याकांड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेशावर। पाकिस्तान में सिख समुदाय के एक व्यापारी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पेशावर में हुए इस हमले में दो अन्य सिख घायल हो गए। हत्याकांड से गुस्साए समुदाय ने शहर में प्रदर्शन किया और सड़कें जाम कीं।

शहर के एसपी मुस्तफा तनवीर ने बताया कि हस्तनगरी इलाके के शादाब बाजार में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतक जगमोत सिंह कॉस्मेटिक्स कारोबार से जुड़े हुए थे। घायलों की पहचान परम सिंह व मनमीत सिंह के रूप में हुई। ये शहर के मोहल्ला जोगन शाह दाबगरी बाजार के रहने वाले हैं।

तनवीर ने बताया कि पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। एफआइआर दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई। इस हमले के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

पढ़ें: सिख खिलाड़ियों से पगड़ी उतरवाने पर खेल मंत्रालय सख्त

पढ़ें: सिख समुदाय उतरा सड़कों पर