यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तलाक के बाद फिर हुए एक, नही रह सके एक दूजे के बिन
इस कपल के बीच कभी भी लड़ाई-झगड़े नहीं हुए। लेकिन 2004 में ऐन अचानक असंतुष्टि से घिर गई और वह इस शादी में अब बंधे नहीं रहना चाहती थी। दोनों जल्दी और दर्द के साथ अलग हो गए।

लंदन। 54 साल स्टीव और 50 साल की ऐन बैरी पिछले 22 साल से साथ में थे और उनकी बहुत ही खुशहाल शादीशुदा जिंदगी रही। तीन बच्चियों के साथ वे खूबसूरती से अपना जीवन जी रहे थे। खास बात यह है कि इस कपल के बीच कभी भी लड़ाई-झगड़े नहीं हुए। लेकिन 2004 में ऐन अचानक असंतुष्टि से घिर गई और वह इस शादी में अब बंधे नहीं रहना चाहती थी। दोनों जल्दी और दर्द के साथ अलग हो गए।
उनकी बेटियां भी नहीं समझ पाईं कि इतना खूबसूरत रिश्ता क्यों टूट गया। लेकिन पांच साल बाद वे दोनों फिर साथ हो गए। दोनों अलग हुए तब उन्हें एक दूसरे को लेकर अपने प्यार का एहसास हुआ और अपने फैसले पर पछतावा हुआ । अलग होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे एक दूसरे के बिना नहीं सकते हैं।
यहां बीवी की बगल में बैठना है मना
इस कपल की तरह रिसर्च में बात सामने आई कि तलाक ले चुके कपल्स का फिर एक होना तेजी से बढ़ रहा है। स्टडी के मुताबिक ब्रिटेन में एक चौथाई से अधिक तलाकशुदा फिर मेल मिलाप कर रहे हें, 12 प्रतिशत कपल फिर साथ रहने लगे हैं और 40 प्रतिशत मानते हैं कि वे अभी भी अपने एक्स को प्यार करते हैं।
