यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
43 साल की उम्र में बना 54 बच्चों का पिता
ब्रिटेन में रहने वाले 43 वर्षीय डेकलेन रूनी 2 साल में अब तक 54 बच्चों के बॉयोलॉजिकल फादर बन चुके हैं। रूनी एक स्पर्म डोनर हैं। रूनी अभी तक 31 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर उन्हें मां बनने की खुशी दे चुके हैं। रूनी ने एक स्मार्टफोन ऐप भी शुरू

ब्रिटेन में रहने वाले 43 वर्षीय डेकलेन रूनी 2 साल में अब तक 54 बच्चों के बॉयोलॉजिकल फादर बन चुके हैं।
रूनी एक स्पर्म डोनर हैं। रूनी अभी तक 31 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर उन्हें मां बनने की खुशी दे चुके हैं। रूनी ने एक स्मार्टफोन ऐप भी शुरू किया है, जिससे लोग उनसे सीधा संपर्क कर सकें। डेकलेन के स्वयं के 8 बच्चे हैं, जो चार अलग-अलग महिलाओं से हैं। अपने इस अनूठे दानवीरता के कारण रूनी को लोगों की आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती हैं।
इन आलोचनाओं के जवाब में रूनी बताते हैं, अंडाणु डोनेट करने वालों यानी महिलाओं को तो महान समझा जाता है, लेकिन स्पर्म डोनेट करने वालों को अश्लील माना जाता है, लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कुछ बुरा नहीं कर रहा हूं। वे कतई शर्मिंदा नहीं हैं क्योंकि उन्होंने महिलाओं को उनका परिवार बसाने में मदद ही की है।
रूनी इस काम के लिए कभी पैसे नहीं लेते हैं।
पुरुषों को गले लगाकर सोने के पैसे लेती है यह महिला
रूनी का दावा है कि उनकी इस लोकप्रिय सेवा के कारण 24 घंटों में तीन महिलाएं गर्भवती हो चुकीं हैं। हालांकि, उन्होंने स्पर्म डोनेशन के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। वे उन सभी महिलाओं की सेहत की बखूबी जांच करवाते हैं, जो मां बनने की इच्छा जाहिर करती हैं। इसके साथ ही उनके आय-व्यय का प्रमाण भी मांगते हैं, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि वे बच्चों का लालन-पोषण सही तरीके से कर पाएंगी। रूनी की मानें तो वे कभी भी उन महिलाओं की प्राइवेसी को लीक नहीं करते हैं, जिन्हें उन्होंने स्पर्म डोनेट किया है।
रूनी की यह सेवा लेस्बियन, अकेली, बाय-सेक्शुअल और हेट्रो-सेक्शुअल महिलाओं के लिए है, जो खुद से बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं हैं। अपने इस अनूठे काम का वह फेसबुक के जरिये भी प्रचार करते हैं।
