यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरिल्ला को लगी सिगरेट की लत
क्या आपने कभी गोरिल्ला को सिगरेट के कश लगाते हुए देखा है? आज हम आपको ऐसे ही एक गोरिल्ला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सिगरेट पीने की लत लग गयी है।

क्या आपने कभी गोरिल्ला को सिगरेट के कश लगाते हुए देखा है? जी हां, आज हम आपको ऐसे ही एक गोरिल्ला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सिगरेट पीने की लत लग गयी है।
इंडोनेशिया के चिडिय़ाघर में एक गोरिल्ला ऐसा है जो सिगरेट पीता है। 15 साल के इस गोरिल्ला का नाम टोरी है। टोरी को यह आदत पर्यटकों को देखकर लगी। जब भी उसे कोई जली हुई सिगरेट मिल जाती है तो वह उसे उठाकर पूरे स्टाइल में कश लगाता है और राख को झाड़ता है।
टोरी के इस अंदाज को देखने के लिए पर्यटक जलती हुई सिगरेट उसकी तरफ फेंकते हैं और उसकी इस हरकत को कैमरे में कैद करते हैं।
टोरी विलुप्त हो रही ओरांग उटान प्रजाति का सदस्य है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए अब पर्यटकों को इससे दूर रखा जा रहा है ताकि उसकी सिगरेट पीने की लत छूट सके।

