यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Optical Illusion: क्या तस्वीर में छिपे बेस बॉल ग्लव को 9 सेकंड में खोज सकते हैं आप
क्या आपने कभी ऑप्टिकल इल्यूजन हल किया है? अगर नहीं किया तो एक बार इसे सॉल्व करने का ट्राई जरूर करें इससे आपको काफी मजा आएगा। आप अगर चाहें तो इसकी रोज ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके दिमाग को रोजमर्रा के एक ही जैसे काम से ब्रेक मिलता है और वह रिफ्रेश होता है। इसलिए इसे सॉल्व करना काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें, तो इसे अपने खाली टाइम में सॉल्व कर सकते हैं, जिससे आपका टाइम पास भी होगा और आपका मनोरंजन भी। इतना ही नहीं, ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी रिजनिंग स्किल्स और ऑब्जरवेशन स्किल्स को भी बेहतर बनाता है। इसमें छिपी चीज को खोजने के लिए एक ही जगह नजर गड़ाए रहने से आपका फोकस भी बढ़ता और आप चीजों पर बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए आज एक बेहद मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं, जिसे हल करने में आपको काफी मजा आएगा। आइए जानें क्या है आज का चैलेंज।
क्या है आज का चैलेंज?
अगर आप आज का चैलेंज देखेंगे, तो आपके सामने एक तस्वीर रखी है, जिसमें कुछ बच्चे अपने पापा के लिए एक पोस्टर लेकर खड़े हैं, जिसमें वे अपने पापा के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों में पोस्टर लिए ये बच्चे काफी खुश नजर आ रहे होंगे। उनके सामने उनके पापा खड़े हैं, जो इन्हें देखकर काफी खुश नजर आ रहे होंगे। लेकिन यहीं कहीं एक बेस बॉल ग्लव छिपा है, जिसे खोजना आपका आज का चैलेंज है। इसे खोजने के लिए आपको मात्र 9 सेकंड का समय मिलेगा। आइए देखें आप उसे खोज पाते हैं या नहीं।
.jpg)
(Picture Courtesy: IDS.Org)
क्या मिला आपको वह ग्लव?
क्या आपको वह बेस बॉल ग्लव मिला? अगर आपने उसे खोज लिया है, तब तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर आपको वह नहीं मिला है, तो कोई बात नहीं, हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप सबसे छोटे बच्चे, जो अपने पापा के पैरों से लिपटा हुआ है, उसे देखेंगे, तो उसकी टी-शर्ट पर बेस बॉल ग्लव बना है। आपके लिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है।
.jpg)
(Picture Courtesy: IDS.Org)