यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
18 माह में बनी 13 बच्चों की मां!
एक महिला 18 महीने में13 बच्चों को जन्म दिया। आप सोच रहे होंगे भला ऐसा केसे हो गया। ये तो वाकई आश्चर्य की बात है।

एक महिला 18 महीने में13 बच्चों को जन्म दिया। आप सोच रहे होंगे भला ऐसा केसे हो गया। ये तो वाकई आश्चर्य की बात है।
जी हां, दरअसल लंदन में एक महिला ने 13 बच्चों को जन्म तो नही दिया लेकिन हजारों पाउंड्स का दावा करने के लिए इसने फर्जी बच्चों को शामिल कर लिया। मैनचेस्टर में रहने वाली इस महिला का नाम है रेबेका जोन्स।
रेबेका ने ने दो बच्चों के लिए टैक्स क्रेडिट्स का दावा किया था। इसके बाद इसने किस्मत आजमाने के लिए अधिकारियों को कहा कि उसके 13 बच्चे और भी हैं। 34 दिनों में पहले उसने 13 में से 7 बच्चों को पेश कर अतिरिक्त 960634.90 रुपये का लाभ पाने का दावा किया। इसके लिए उसने बच्चों के फर्जी नाम से एक अलग बैंक अकाउंट से जोड़ दिया। उसने दिसंबर 2012 से सितंबर 2013 तक सरकार से 956023.86 रुपये का दावा किया।
जब इसकी जांच हुई तो रेबेका को टैक्स क्रेडिट में धोखाधड़ी का आरोपी पाया गया। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। सरकारी वकील का कहना है कि रेबेका ने दो बच्चों का दावा किया था जो कि वैध था लेकिन बाद में काल्पिनक बच्चों का नाम जोडऩे से ओवरपेमेंट हुई। रेबेका ने जिन फर्जी बच्चों के नाम जुड़वाए थे उनमें से तीन जुडवां भी शामिल थे। रेबेका का झूठ तब पकड़ा गया जब बच्चों के जन्मदिन गड़बड़ाते महसूस हुए। इसके बाद अधिकारियों को धोखाधड़ी की आशंका हुई और जांच की। अब रेबेका को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में सजा के लिए 15 अप्रैल को भेजा जाएगा।
