विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरारतियों ने बस स्टॉप पर लगाया कमोड

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Sat, 28 Feb 2015 09:47 AM (GMT+05:30)

इंग्लैंड के एक बस स्टॉप पर पहुंचे अधिकारी शरारती तत्वों का यह कारनामा देख दंग थे। दरअसल कुछ शरारती तत्वों ने बस स्टॉप पर एक शौचालय स्थापित कर दिया है। टॉयलेट के अलावा एक सिंक और टॉयलेट पेपर होल्डर भी लगाया है यानी अच्छे खासे बस स्टॉप को रात भर

News Article Hero Image

इंग्लैंड के एक बस स्टॉप पर पहुंचे अधिकारी शरारती तत्वों का यह कारनामा देख दंग थे। दरअसल कुछ शरारती तत्वों ने बस स्टॉप पर एक शौचालय स्थापित कर दिया है। टॉयलेट के अलावा एक सिंक और टॉयलेट पेपर होल्डर भी लगाया है यानी अच्छे खासे बस स्टॉप को रात भर में एक आधुनिक टॉयलेट में बदल दिया गया है।

वोरप्लेसडॉन शहर के एक नगर निगम कर्मी ने बताया कि शरारती तत्वों ने लगातार शहर के अलग-अलग बस स्टॉप को निशाना बनाया है, पर इस बार उन्होंने हद कर दी। गेनॉर वाइट नाम के इस कर्मी का कहना है कि मुझे दोपहर में एक कॉल आया और फोन करने वाले ने मुझसे पूछा कि क्या नगर निगम ने बस स्टॉप में कुछ सुधार किया है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि नगर निगम इस तरह से पैसे की बर्बादी कर सकता है।

वाइट ने बताया कि, मैं जब उस जगह पर पहुंचा तो मैं भी दंग रह गया। पर मुझे नहीं लगता कि ये काम उन्हीं शरारती तत्वों ने किया है जो पहले भी बस स्टॉप पर कई शरारतों को अंजाम दे चुके हैं। इस बार उनका काम रचनात्मक है जबकि पहले वे तोडफ़ोड़ करते थे, जिसकी मरम्मत में काफी पैसा खर्च होता था।