विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसानों का मांस खाता था ये राष्ट्रपति, फ्रिज में रखता था उनके कटे अंग

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 23 Dec 2016 01:45 PM (IST)

युगांडा का तानाशाह ईदी अमीन को बेहद क्रूर शासक के तौर पर याद किया जाता है। इस शख्स ने 8 वर्ष तक राष्ट्रपति के तौर पर राज किया और लोगों पर इतने जुल्म किये कि सुनने वालों की रूह भी कांप जाये।

News Article Hero Image

आप दुनियाभर के लोगों के स्वभाव से परिचित होंगे इन लोगों में ही एक शख्स ऐसा भी था जिसे लोग मनुष्य ही नही मानते थे। शायद आप भी इस शख्स के नाम से परिचित होंगे, आज हम आपको इस शख्स की क्रूरता की ऐसी कहानी बता रहे हैं जो शायद आपकी रूह कंपा देगी।

युगांडा का तानाशाह ईदी अमीन को बेहद क्रूर शासक के तौर पर याद किया जाता है। इस शख्स ने 8 वर्ष तक राष्ट्रपति के तौर पर राज किया और लोगों पर इतने जुल्म किये कि सुनने वालों की रूह भी कांप जाये। सिर्फ इतना ही नही इस शख्स ने अपने पूरे शासन काल में करीब 6 लाख लोगों को मौत के घाट उतरवाया। ये शख्स इतना क्रूर था कि इंसानों का मांस भी खा जाता था। इसके फ्रिज में इंसानों के कटे हुए सिर और अन्य अंग भी बरामद हुए थे। अपनी इसी क्रूरता के कारण ही इसे 'मैड मैन ऑफ अफ्रीका' भी कहा जाता है।

इस शख्स ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए हर खूबसूरत लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। ये लोगों की हत्या किसी हथियार से नही करता था बल्कि उन्हें मारने के लिये जिंदा ही जमीन में गड़वा देता था या फिर भूखे मगरमच्छों को खिला देता था।

1979 में तंजानिया और अमीन विरोधी युगांडा सेना ने अमीन के शासन को जड़ से उखाड़ फेंका। इसके बाद अमीन सऊदी अरब आ गया, जहां साल 2003 में उसकी मौत हो गई। लेकिन आज भी इसकी क्रूरता की कहानियां सुन लोग सहम जाते हैं।

READ: 450 वर्ष पुरानी इस डेड बॉडी पर सुई चुभाने से निकलता था खून

इस पेड़ से टपक रहा है खून