विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भिखारी बना फैशन आइकन

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Thu, 20 Nov 2014 01:17 PM (IST)

रैंप पर चलते मॉडल की पोशाक हर किसी को आकर्षित करती है। लेकिन यहां एक भिखारी फैशन के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बिखरे बाल, फटे कपड़ों के साथ वह यहां की सड़कों पर अक्सर घूमता मिल जाता है।

News Article Hero Image

कीव। रैंप पर चलते मॉडल की पोशाक हर किसी को आकर्षित करती है। लेकिन यहां एक भिखारी फैशन के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बिखरे बाल, फटे कपड़ों के साथ वह यहां की सड़कों पर अक्सर घूमता मिल जाता है। उसकी फैशनपरस्ती लोगों को उसे देखने पर विवश कर देती है। वह दिन में दो बार कपड़े बदलता है। कपड़े पुराने और फटे जरूर होते है, लेकिन उन्हें अलग अंदाज के साथ पहनना उसका अंदाज है। हालांकि कई लोगों के प्रयास के बावजूद उसके बारे में बहुत जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन उसके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आलम यह है कि यहां की एक फोटोग्राफर ने उसका फोटो शूट कर मैगजीन में छपने को दिया है।