विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अंडे की कीमत है 48 लाख 89 हजार रुपए

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Tue, 26 May 2015 03:09 PM (GMT+05:30)

लंदन स्थित एक नीलामी घर के प्रवक्ता के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि यह अंडा 76,800 डॉलर से अधिक में नीलाम होगा। यानी रुपए में इस अंडे की कीमत 48 लाख 89 हजार रुपए से ज्यादा है। हो भी क्यों ना यह दुर्लभ अंडा किसी मामूली चिडिय़ा का नहीं है।

News Article Hero Image

लंदन स्थित एक नीलामी घर के प्रवक्ता के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि यह अंडा 76,800 डॉलर से अधिक में नीलाम होगा। यानी रुपए में इस अंडे की कीमत 48 लाख 89 हजार रुपए से ज्यादा है। हो भी क्यों ना यह दुर्लभ अंडा किसी मामूली चिडिय़ा का नहीं है। यह अंडा है एलीफेंट बर्ड का जो कि धरती से अब विलुप्त हो चुकी है।

एलीफेंट बर्ड न्यूजीलैंड में पायी जाने वाली 'किवीÓ से संबंधित प्रजाति की चिडिय़ा है जो कि उड़ती नहीं है। इस चीडिय़ा का वैज्ञानिक नाम है ऐपीऑर्निस मैक्सीमस। इसकी लंबाई 10 फीट और वजन करीब 272 किलो मानी जाती है।

एलीफेंट बर्ड का अंडा करीब 12 इंच का होता है यानी एक साधारण मुर्गी के अंडे से 200 गुना बड़ा। सन 2013 में इसी तरह का अंडा 101,613 डॉलर यानी करीब 64 लाख 70 हजार में नीलाम हुआ था। यह नीलामी लंदन स्थित क्रिस्टी नीलामी घर में हुआ।

इसी वर्ष मार्च में यह अंडा तब सामने आया, जब इटली के कस्टम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो एलीफेंट बर्ड का यह अंडा तस्करी करके अमेरिका ले जाने की फिराक में था। एलीफेंट बर्ड तकरीबन 300 साल पहले अत्यधिक शिकार किए जाने के कारण विलुप्त हो गईं थी।

OMG! तीन साल से अकेले पिंजरे में बंद तोते ने दिए तीन अंडे

मुर्गी का अंडा 45 हजार रुपये में बिका