विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7 बच्चे पैदा करने पर 71.31 लाख का जुर्माना

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 12 Oct 2015 11:52 AM (IST)

चीन में लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए नये-नये कानून बनाये जा रहे हैं। अभी हाल ही में जुर्माना लगाने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर सात बच्चे पैदा होने के कारण सात लाख युआन यानी 71.31 लाख रूपये का जुर्माना लगाया

News Article Hero Image

चीन में लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए नये-नये कानून बनाये जा रहे हैं। अभी हाल ही में जुर्माना लगाने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक परिवार पर सात बच्चे पैदा होने के कारण सात लाख युआन यानी 71.31 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

चीन के संतान नीति का उल्लंघन करने के आरोप में यह जुर्माना लगाया गया है।

यह परिवार बीजिंग के तोंगझू जिले में 1984 से बिना परमिट के रहता है। इनके चार बेटियां और तीन बेटे है। इस परिवार के चार बच्चों के पास अभी भी आवासीय परमिट नहीं है। इस पर जुर्माना सालाना आय के हिसाब से किया गया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर उस पर सरचार्ज भी लगाया गया है।

एक आंख वाले विचित्र बच्चे का जन्म

बूढ़ी पैदा हुई बच्ची, मां-बाप ने किया अपनाने से इंकार

यह है जुड़वां बच्चों का शहर