विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां युवक-युवती पहनते हैं एक जैसे कपड़े

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Sat, 02 Apr 2016 11:41 AM (IST)

बांसवाड़ा जिले के युवक-युवतियां एक जैसे कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं ये युवक-युवतियां इन कपड़ों को पहनकर बाजार भी जाते हैं।

News Article Hero Image

वैसे तो स्कूल में छात्र-छात्रों का एक जैसी पोशाक पहनना या कोई डांस परफॉर्म करते समय एक जैसा डे्रसअप तो सामान्य सी बात है। लेकिन क्या कभी गांव के युवक-युवतियों को एक ही जैसे कपड़े पहने घूमते हुए देखा है।

जी हां, बांसवाड़ा जिले के आदिवासी युवक-युवतियों में ऐसा चलन है। ये युवक-युवतियां होली पर्व पर खेले जाने वाले परंपरागत नृत्य गेर में शामिल होने के लिए एक जैसे कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं ये युवक-युवतियां इन कपड़ों को पहनकर बाजार भी जाते हैं।

इन युवक-युवतियों के एक जैसे कपड़े पहनने को लेकर कोई परंपरा व रिवाज नहीं बल्कि एकता का प्रतीक है। युवक-युवतियों में यह चलन पिछले कुछ वर्षों से ही पनपा है। युवक-युवती एक जैसी पोशाक इसलिए पहनते हैं ताकि वह एक जैसे दिखें।

करीबी रिश्तेदारों से की शादी अब भोग रहे हैं सजा

भारत के इस गांव में है अजीब चलन, पहले साथ में रहो अगर बच्चा हो जाए तो शादी करो