विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवरवेट होने के बावजूद इस लड़की ने किया ये कारनामा और बन गयी स्टार

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 19 Jan 2017 02:52 PM (GMT+05:30)

अमेरिका में रहने वाली 15 साल की लिजी हॉवेल बैले डांस वाला वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वो सोशल मीडिया पर स्टार बन गयी।

ओवरवेट होने के बावजूद इस लड़की ने किया ये कारनामा और बन गयी स्टार
ओवरवेट होने के बावजूद इस लड़की ने किया ये कारनामा और बन गयी स्टार

बैले डांस का नाम सुनते ही हम छरहरी लड़कियों की कल्पना करने लगते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया में एक बेहद मोटी लड़की ने ऐसा शानदार बैले डांस किया कि अच्छे अच्छों की बोलती बंद हो गयी।

अमेरिका में रहने वाली 15 साल की लिजी हॉवेल का बैले डांस वाला वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वो सोशल मीडिया पर स्टार बन गयी। ओवरवेट होने के बावजूद भी लिजी हॉवेल ने सचमुच गजब का कारनामा कर दिखाया है।

लिजी सोशल साइट्स पर अपने बैले डांस को लेकर काफी फेमस हो चुकी हैं। लिजी स्टूडेंट है और सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो अपलोड करती रहती है। वीडियो वायरल होने के बाद अब तक लिजी के 22 हजार फॉलोअर्स बन गए हैं, वहीं अब तक 75 हजार लोग उसका वीडियो देख चुके हैं। लिजी 5 साल की उम्र से ही डांस करती आ रही है।

लिजी इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर सहित कई अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सक्रिय है। इन साइट पर वह नियमित रूप से अपने फोटो और वीडियो भी शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें: ये है रियल लाइफ स्लीपिंग ब्यूटी, जो छ: माह से पहले नही उठती

तो क्या आज भी जीवित है रावण की बहन सूपर्णखा