विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दुनिया को BRICS से ठोस नतीजों की उम्मीद', ब्रिक्स की अध्यक्षता चीन को मिलने पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Published: Sun, 13 Sep 2026 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2026 05:48 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दुनिया अब ब्रिक्स से ठोस नतीजों की उम्मीद कर रही है।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीन को शुभकामनाएं दीं

  2. दुनिया अब ब्रिक्स से ठोस नतीजों की अपेक्षा करती है

  3. चीन ने AI सहित पांच नई सहयोग पहलें प्रस्तुत कीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अगले ब्रिक्स सम्मलेन की मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब दुनिया ब्रिक्स से 'ठोस नतीजों' की उम्मीद कर रही है।

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन ओपन सेशन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'ब्रिक्स अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने के लिए तैयार है।

दुनिया अब हमसे सिर्फ विचारों और वादों की नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद करती है। मुझे भरोसा है कि हम सबकी कोशिशें निश्चित रूप से इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगी।'

BRICS Summit

पीएम ने शी को दी शुभकामनाएं

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, उन्होंने कहा, 'मैं ब्रिक्स के अगले मेजबान के तौर पर चीन को एक बार फिर शुभकामनाएं देता हूं। मैं नई दिल्ली शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आप सभी और आपकी टीमों की विशेष रूप से सराहना करता हूं। मैं आप सभी की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं।'

प्रधानमंत्री ने 'ग्लोबल साउथ' के बढ़ते भरोसे का जिक्र किया। 'लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना' विषय पर आयोजित एक सत्र में बोलते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्स (BRICS) में 'ग्लोबल साउथ' देशों का भरोसा बढ़ा है।

Trumps Israeli parliament - 2026-09-13T174448.092

MSME को बढ़ावा देने पर जोर 

उन्होंने आपदा प्रबंधन, माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) के बीच सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रुप की पहलों पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत ने ब्रिक्स प्लेटफॉर्म के जरिए दोस्ती, साझेदारी और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि ब्रिक्स का सहयोग सिर्फ सरकारों तक ही सीमित न रहे; हम चाहते हैं कि हमारे उद्यमी, किसान, रिसर्चर, महिलाएं, युवा और आम नागरिक भी इसमें सक्रिय रूप से शामिल हों।'

चीन की पांच पहल 

चीन ने पांच पहलें पेश कीं। शी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यापार और निवेश, डिजिटल उद्योगों, इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग और विज्ञान-तकनीक के क्षेत्र में टैलेंट डेवलपमेंट में ब्रिक्स सहयोग को गहरा करने के लिए पांच पहलें बताईं।

AI पहल के तहत, चीन ने ब्रिक्स AI ओपन-सोर्स कम्युनिटी बनाने, बड़े लैंग्वेज मॉडल को विकसित करने और लागू करने में सहयोग का समर्थन करने, और खास AI सेमिनार और ट्रेनिंग कोर्स आयोजित करने का प्रस्ताव दिया।

शी ने कहा, 'पहली पहल ओपन-सोर्स और समावेशी AI की है। चीन ब्रिक्स AI ओपन-सोर्स कम्युनिटी बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा, बड़े लैंग्वेज मॉडल को विकसित करने और लागू करने में सहयोग का समर्थन करेगा, खास AI सेमिनार और ट्रेनिंग कोर्स आयोजित करेगा, और AI के लिए एक ओपन इकोसिस्टम बनाएगा।'

पीएम मोदी ने समिट की तस्वीरें शेयर कीं

पीएम मोदी ने X पर समिट से जुड़ी कई पोस्ट और तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट से जुड़ी बातचीत जारी है।' उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने समिट के 'फैमिली फोटो' इवेंट में ब्रिक्स नेताओं की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

उन्होंने लिखा, 'नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट में ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के नेताओं, आउटरीच के लिए आमंत्रित लोगों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों का एक साथ होना, ब्रिक्स परिवार की बढ़ती ताकत और वैश्विक प्रभाव का एक सशक्त उदाहरण है। हम सहयोग की साझा सोच से जुड़े हैं और साझेदारी तथा प्रगति की भावना को आगे बढ़ा रहे हैं।'

HHH (2)

यह भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 Live Updates: 'नई दिल्ली समिट को सफल बनाने के लिए धन्यवाद', ब्रिक्स 2026 के समापन भाषण में बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 Live Updates: भारत मंडपम में जल्द पहुंचेंगे ब्रिक्स देशों के नेता, आज PM मोदी की कई नेताओं के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक