अंकिता भंडारी केस पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- इस केस में अज्ञात वीआईपी को बचाया जा रहा है
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल उठाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में किसी अज्ञात "वीआइपी" ...और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड में किसी अज्ञात "वीआइपी" को क्यों बचाया जा रहा : राहुल गांधी (फाइल फोटो)
HighLights
राहुल गांधी बोले चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वे न्याय का इंतजार कर रहे हैं
अंकिता 'वनंतरा रिजॉर्ट' में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी
एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल उठाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में किसी अज्ञात "वीआइपी" को क्यों बचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पीड़िता का परिवार उसकी मौत के लगभग चार साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने कहा कि "मैंने दो दिन पहले अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की। चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वे न्याय का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने याद दिलाया कि 19 साल की अंकिता 'वनंतरा रिजॉर्ट' में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। आरोप लगाया कि एक "वीआइपी" मेहमान की नाजायज मांगों का विरोध करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि केवल 19 साल की अंकिता की चिल्ला नहर में डुबोकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसके सुबूत मिले हैं।
उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी ज़िक्र किया और आरोप लगाया कि उसमें हिंसा और डूबने के सुबूत थे। साथ ही उन्होंने जांच पूरी होने से पहले ही रिजार्ट में अंकिता के कमरे को गिराए जाने पर भी सवाल उठाया।
