Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Weather Update: महाराष्ट्र और गुजरात में अभी नहीं थमेगा बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today Live महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हुई कि वहां गंभीर जलजमाव हो गया है। इसके चलते कई घर और गाड़ियां आधी से ज्यादा जलमग्न हो गई हैं।

By Mahen KhannaSun, 23 Jul 2023 06:08 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक भारी बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात सबसे ज्यादा बुरे हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हुई कि वहां गंभीर जलजमाव हो गया। भारी बारिश के बाद भिवंडी में भी गंभीर जल-जमाव हो गया, जिसके कारण कारें आधी पानी में डूब गईं। 

मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल के लिए मुंबई (Mumbai Weather) में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
23 Jul 20235:58:18 PM
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है।

#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of national capital; visuals from Pandit Pant Marg pic.twitter.com/YXubotHwJA

— ANI (@ANI) July 23, 2023
23 Jul 20234:54:42 PM
दिल्ली प्रशासन ने निचले इलाकों को खाली करने की घोषणा की

दिल्ली प्रशासन द्वारा निचले इलाकों को खाली करने की घोषणा की जा रही है क्योंकि आज शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जो 206.31 मीटर दर्ज किया गया।

23 Jul 20233:51:40 PM
Weather Update यूपी में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी चिंता, छह जिलों के 27 शहर अलर्ट पर

यूपी में गंगा-यमुना की लहरें अब डराने लगी है। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण छह जिलों के 27 शहर अलर्ट मोड पर हैं। नदी किनारे होने के चलते ग्रामीणों में दहशत फैली है।

23 Jul 20233:47:21 PM
Weather Update Live फड़णवीस बोले- सरकार भारी बारिश से निपटने के लिए तैयार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार अत्यधिक बारिश के कारण होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। नागपुर हवाईअड्डे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में केवल दो से तीन दिनों के भीतर 15 से 20 दिनों की औसत बारिश हुई है।
23 Jul 20233:27:39 PM
आईएमडी ने अगले 3-4 घंटों के दौरान 6 जिलों में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की
आईएमडी ने रविवार को भविष्यवाणी की कि अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
23 Jul 20233:09:30 PM
Delhi Weather Update अब बाढ़ आने पर भी दिल्ली में नहीं होगी पीने के पानी की किल्लत

दिल्ली में बाढ़ आने पर भी अब पीने के पानी की किल्लत नहीं आएगी। दिल्ली जल बोर्ड ने कमजोर स्थानों पर तटबंध और सुदृढ़ीकरण किया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र के दौरे के दौरान कहा कि पिछली बार, पंपों में पानी घुस गया था और तीन जल उपचार संयंत्रों को बंद करना पड़ा था, लेकिन इस बार जल बोर्ड प्रशासन अच्छी तरह से तैयार है। 

23 Jul 20233:03:45 PM
Weather Update Live लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ड्रोन से पुराने लोहे के पुल का वीडियो सामने आया है।

#WATCH दिल्ली: यमुना नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है। ड्रोन वीडियो पुराने लोहा पुल से है। pic.twitter.com/ZiCfTkPdtg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023

23 Jul 20232:39:18 PM
बारिश से प्रभावित गुजरात में 12 प्रमुख राजमार्ग बंद, 700 फंसे लोगों को निकाला गया
भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात सरकार ने पोरबंदर और कच्छ से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ 10 राज्य राजमार्गों को बंद कर दिया है। गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने लगभग 358 लोगों के सफल बचाव के साथ-साथ 736 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाने की पुष्टि की।
23 Jul 20232:27:11 PM
Maharashtra Rain यवतमाल में बारिश से 3 की मौत
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है, राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने रविवार को कहा और प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की। 
23 Jul 20232:19:15 PM
Maharashtra Rain: हतनूर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच जलगांव में तापी नदी पर बने हतनूर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया।

#WATCH | Maharashtra: Amid heavy rains, a massive amount of water discharged from Hatnur Dam on the Tapi River in Jalgaon. pic.twitter.com/7Ht3DY55lS

— ANI (@ANI) July 23, 2023

23 Jul 20232:17:29 PM
Weather Update Live गुजरात में अभी नहीं थमा बारिश का कहर

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, वर्तमान में मानसून सक्रिय चरण में है इसलिए इसके प्रभाव में, गुजरात राज्य में पहले से ही अत्यधिक भारी वर्षा हो रही है जो अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी। इसके बाद भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रह सकती है।

23 Jul 20232:06:50 PM
Gujarat Heavy Rain जूनागढ़ में भारी बारिश के चलते पुलिस ने पर्यटकों को रोकना शुरू किया

गुजरात के जूनागढ़ की डिप्टी एसपी निकिता सिरोया ने क्षेत्र के हालात पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। सरकार की तरफ से बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। हम जनता से अपील करते हैं कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। हमने यहां पर्यटकों को रोकना शुरु कर दिया है। 

23 Jul 20231:58:51 PM
Delhi Weather Update Live यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान के पार
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर दोपहर 1 बजे 206.17 मीटर पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के परिणामस्वरूप ऐसा हुआ। अनुमान है कि रविवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर तक पहुंच जाएगा।
23 Jul 20231:46:26 PM
हीराकुंड बांध के अधिकारियों ने बाढ़ का पानी छोड़ा
ओडिशा के संबलपुर जिले में हीराकुंड बांध के अधिकारियों ने रविवार को मौसम का पहला बाढ़ का पानी महानदी की निचली धारा में छोड़ा। महानदी के ऊपरी प्रवाह में भारी बारिश के कारण जलाशय में जल स्तर में लगातार वृद्धि के बाद पानी छोड़ा गया था।
23 Jul 20231:44:33 PM
Weather Update Live: गोदावरी नदी में जल स्तर बढ़ा

आंध्र प्रदेश के भद्राचलम क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद गोदावरी नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

#WATCH | Bhadrachalam, Andhra Pradesh: Water level rises in Godavari river following incessant rainfall in the region. pic.twitter.com/WRMNy9OQre

— ANI (@ANI) July 23, 2023

23 Jul 20231:29:29 PM
Weather Update Live यमुना के खतरे से ऊपर जाने के बाद शाह ने दिल्ली एलजी से बात की
यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से बात की। गृह मंत्री ने ट्वीट किया, यमुना नदी में जल स्तर के बारे में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना जी से चर्चा हुई। शाह ने एलजी से स्थिति का जायजा लिया।
23 Jul 20231:20:14 PM
Weather Update विदर्भ में बारिश का कहर, नागपुर में बाढ़, बिजली गिरने से 10 दिनों में 11 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के नागपुर संभाग में 13 जुलाई से अब तक बाढ़ और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि क्षेत्र में भारी बारिश के बाद 1,600 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
23 Jul 20231:07:06 PM
Weather Update Live गुजरात में बाढ़ के चलते अमित शाह ने गुजरात के सीएम से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में गुजरात में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल से बात की। शाह ने सीएम से लोगों का हाल जाना और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जायजा लिया।

23 Jul 20231:04:01 PM
अल्प वर्षा के कारण झारखंड में सूखे जैसी स्थिति
बारिश की कमी के कारण झारखंड सूखे जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण मानसून के मौसम में राज्य में लगभग 85 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि खाली रह गई। 21 जुलाई तक 28.27 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले केवल 4.15 लाख हेक्टेयर या कृषि योग्य भूमि के केवल 14.71 प्रतिशत हिस्से में ही खरीफ फसलें बोई गईं।
23 Jul 202312:14:02 PM
Weather Update Live कुल्लू में बाढ़ से प्रभावित लोगों को 5 करोड़ की राहत राशि दी गई
कुल्लू के उपायुक्त ने बताया कि जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों को पांच करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। कुल्लू जिले में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से राहत राशि प्रदान की जा रही है। जिन लोगों के घरों और दुकानों के साथ-साथ आय के स्रोत प्रभावित हुए हैं, उन्हें राहत राशि प्रदान की जा रही है।
23 Jul 202311:53:02 AM
यूपी में गंगा-यमुना उफान पर, 400 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आए
blog images

यूपी में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के 400 से अध‍िक निचले गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

23 Jul 202311:49:36 AM
Weather Update Live दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी का बहाव बढ़ने से दिल्ली में नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

23 Jul 202311:36:55 AM
विदर्भ के बुलढाणा जिले में बाढ़ का कहर

विदर्भ के बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के कटारगांव गांव में करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

23 Jul 202311:15:42 AM
Weather Update Today Live उत्तर और मध्य केरल में भारी बारिश, 6 जिलों में येलो अलर्ट
केरल के मध्य और उत्तरी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
23 Jul 202311:09:17 AM
Weather Update Live विदर्भ के अकोला में भारी बारिश से लोग परेशान

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला में भारी बारिश होने से जिले में पिछले एक दिन में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। विदर्भ के यवतमाल जिले में महागांव तहसील के अंतर्गत आनंदनगर टांडा गांव में बाढ़ के कारण फंसे करीब 110 लोगों को शनिवार को बचाया गया।

23 Jul 202310:58:53 AM
Weather Update Live गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा

भारी बारिश का असर देश के ज्यादातर राज्यों में दिख रहा है। असम के गुवाहाटी में भी ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

#WATCH असम: गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। pic.twitter.com/UZaRf6IjzV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023

23 Jul 202310:51:09 AM
Uttarakhand Weather Update Live उत्तरकाशी में भारी बारिश से भारी नुकसान

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के निवासियों के बुनियादी ढांचे और आजीविका को काफी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रोहिला ने कहा कि मानसून की भारी बारिश ने जिले के कई इलाकों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। जिले में 50 सड़कें और लगभग 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

23 Jul 202310:37:01 AM
Weather Update Live अहमदाबाद में कुछ इलाकों में जलभराव

 गुजरात में भारी बारिश के कारण अहमदाबाद में कुछ इलाकों में जलभराव देखा गया।

23 Jul 202310:28:07 AM
Weather Update Live उत्तराखंड में भूस्खलन, आराकोट-हिमाचल प्रदेश मार्ग हुआ अवरुद्ध

उत्तराखंड के आराकोट बाजार के पास भारी भूस्खलन के कारण आराकोट-हिमाचल प्रदेश मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उत्तरकाशी की एसपी अर्पण यदुवंशी ने मानसून अलर्ट को देखते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी है।

23 Jul 202310:15:51 AM
Weather Update Today Live हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण एनएच 5 पर तीन जगह आवाजाही रुकी

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण किन्नौर और शिमला जिलों में तीन स्थानों पर एनएच 5 अवरुद्ध हो गया। निगुलसारी में राजमार्ग को ठीक करने का काम जारी है।

23 Jul 202310:10:15 AM
Gujarat Rain मूसलाधार बारिश से जूनागढ़ के लोग परेशान

गुजरात में मूसलाधार बारिश के कारण जूनागढ़ के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति है। कई जगह लोग फंस गए हैं। वहीं एक जगह अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया डूबा हुआ दिख रहा है।

#WATCH | Gujarat: Severe waterlogging witnessed in parts of Junagadh due to torrential rain. pic.twitter.com/PLjwqcpFcm

— ANI (@ANI) July 23, 2023

23 Jul 202310:07:45 AM
Noida Flood Update नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़

यूपी के नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई निचले इलाकों में पानी घुस जाने से घर डूब गए हैं। अब लोग मुश्किल से बाहर निकल रहे हैं।

#WATCH उत्तर प्रदेश: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। pic.twitter.com/hJYWl3ykpE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023

23 Jul 202310:04:44 AM
Delhi Flood Update Live दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान से पार

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है। अब जलस्तर 205.75 मीटर हो गया है। 

पुराने यमुना के पुल (लोहा पुल) की तस्वीरें सामने आई है।

#WATCH | Water level of river Yamuna in Delhi increasing again, water level recorded at 205.75 m

Visuals from Old Yamuna Bridge (Loha Pul) pic.twitter.com/sHD5nWbk3w

— ANI (@ANI) July 23, 2023
23 Jul 20239:57:56 AM
Weather Update Live रायगढ़ के इरशालगढ़ में भूस्खलन के बाद आज भी NDRF का बचाव अभियान जारी
blog images
महाराष्ट्र के रायगढ़ के इरशालगढ़ में NDRF द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। IMD ने आज भी पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
23 Jul 20239:50:21 AM
जूनागढ़ में बाढ़ जैसी स्थिति, एनडीआरएफ चला रही बचाव अभियान

गुजरात के कई जिलों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति है। जूनागढ़ जिले में जलजमाव के चलते लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। इसके चलते कई लोग फंस भी गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम क्षेत्र में बचाव अभियान चला रही है। 

#WATCH | Flood like situation in parts of Gujarat due to torrential rain, NDRF conducts rescue operation in Junagadh (22/07)

(Video source - NDRF) pic.twitter.com/s3B5bGX0fB

— ANI (@ANI) July 23, 2023

23 Jul 20239:44:17 AM
Weather Update Live नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, आसपास के कई घर डूबे

यूपी के नोएडा के निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी घुस गया है। दरअसल, हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई घर डूब गए हैं। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेशराव कुलकर्णी ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।

#WATCH | UP: Due to rise in water level of Hindon River in Noida, nearby houses submerged (22/07)

"Water entered some houses in the low-lying areas...as a precautionary measure, people have been evacuated to a safer place. The situation is normal at the moment and we are… pic.twitter.com/nxGtMk0Hcz

— ANI (@ANI) July 22, 2023

23 Jul 20239:29:48 AM
Bihar Weather Update पटना समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सारण, गोपालगंज, सुपौल, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अरवल, गया, नालंदा, भभुआ, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

23 Jul 20239:26:15 AM
Weather Update Today Live रुद्रप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच सिरोबगढ़ में भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई। सड़कों से मलबा हटाया जा रहा है।

#WATCH रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच सिरोबगढ़ में पहाड़ी से मलबा गिरा। सड़क अवरुद्ध हुआ। सड़कों से मलबा हटाया जा रहा है। (22.07)

(सोर्स- जिला प्रशासन) pic.twitter.com/m2uYK5olrG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023

23 Jul 20239:19:39 AM
Gujarat Rain वडोदरा में भारी बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी

गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

#WATCH वडोदरा (गुजरात): भारी बारिश के कारण वडोदरा के कई इलाकों में जलभराव हुआ। लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। (22.07) pic.twitter.com/Cmgi3YYAOi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023

23 Jul 20239:08:13 AM
Weather Update Today Live मध्य प्रदेश के छतरपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, चार घायल
blog images

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के कछार गांव में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

23 Jul 20239:05:59 AM
महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ जैसी स्थिति
blog images

महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से हालात चिंताजनक बन गए हैं। मुंबई, पालघर, ठाणे और यवतमाल में जलभराव के चलते कई घर और गाड़ियां डूब गई। कई लोग भी पानी में फंस गए। 

23 Jul 20238:54:17 AM
Weather Update Live महाराष्ट्र में तेज बारिश, यवतमाल में बाढ़ जैसी स्थिति

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यवतमाल में हालात चिंताजनक बन गए हैं और बाढ़ जैसी स्थिति है। लगातार बारिश के कारण कई लोग अपने घरों में फंस गए। इनको बचाने के लिए वायुसेना ने शनिवार को बचाव अभियान चलाया। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us