विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनरल सिंह ने बताई सत्ता परिवर्तन की जरूरत

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 04:37 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 16 Sep 2013 05:00 AM (GMT+05:30)

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। नरेंद्र मोदी की बहुप्रचारित पूर्व सैनिक रैली में मंच साझा कर रहे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। नरेंद्र मोदी की बहुप्रचारित पूर्व सैनिक रैली में मंच साझा कर रहे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कमजोर नीतियां बनाने वालों को बदलने की जरूरत है।

पढ़ें: शासन न्यायपूर्ण न हो तो विरोध करें

जनरल सिंह ने यहां हुडा ग्राउंड में आयोजित रैली को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बेखौफ हमारी सीमाआें का उल्लंघन कर रहे हैं। देश की आंतरिक व आर्थिक सुरक्षा की ओर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में सभी के साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए तथा सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सैनिकों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है।

यही बात भाजपा में नए शामिल हुए ओलंपियन राज्यवर्धन राठौड़ ने भी कही। राठौड़ ने कहा कि राठौड़ ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया तो सैनिकों ने देश की रक्षा की है। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। ऐसा करने में केंद्र सरकार विफल रही है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीएस खंडूरी ने कहा कि देश में पिछले एक दशक में महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा है। इससे आम आदमी परेशान है। मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा कि हमारी शक्ति को देखते हुए वर्तमान राजनीतिक परिवेश ने पूर्व सैनिकों का साथ मांगा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर