विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब नहीं मारी जाएगी असली मजदूरों की हक की कमाई, वीबी-जी राम जी में फर्जी हाजिरी रोकने के लिए नया एप लॉन्च

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:00 AM (IST)

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वीबी-जी राम जी योजना के तहत फर्जी हाजिरी रोकने के ...और पढ़ें

वीबी-जी राम जी में फर्जी हाजिरी रोकने के लिए नया एप लॉन्च (फोटो- एक्स)

 वीबी-जी राम जी में फर्जी हाजिरी रोकने के लिए नया एप लॉन्च (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने वाले इलाकों में काम करेगा एप

  2. इस एप में ऑफलाइन हाजिरी दर्ज करने की व्यवस्था की गई है

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वीबी-जी राम जी योजना के तहत फर्जी हाजिरी रोकने के लिए नेशनल मोबाइल मानिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) एप का अपग्रेडेड वर्जन लांच किया।

इसमें सिक्योरिटी फीचर को बेहतर बनाया गया है। साथ ही, नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने वाले इलाकों में ऑफलाइन हाजिरी दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।

आईआईटी मद्रास और अन्य एजेंसियों की तकनीकी सहायता से विकसित इस अपग्रेडेड एप में डिवाइस-स्तर की सुरक्षा जांच, एआई आधारित चेहरा सत्यापन, लाइवनेस डिटेक्शन और क्लोनिंग व छेड़छाड़ रोकने के उपाय शामिल हैं।

इस अवसर पर चौहान ने कहा कि फर्जी हाजिरी और दूसरे लोगों के नाम पर मजदूरी के दावों की शिकायतों के चलते सत्यापन के अधिक मजबूत उपाय जरूरी हो गए थे।

उन्होंने बताया कि एप के जरिये हाजिरी दर्ज होने से मजदूरी का भुगतान अपने आप नहीं होता। एआई आधारित फोटो डी-डुप्लिकेशन प्रणाली संदिग्ध या बार-बार इस्तेमाल की गई तस्वीरों को चिह्नित करती है। प्रविष्टियों का सत्यापन होने तक मजदूरी सूचियां और फंड ट्रांसफर आदेश रोककर रखे जाते हैं।