Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ते दिखे किरेन रिजिजू, पहली बार लद्दाख में आयोजित हुआ Khelo India Winter Games; Video

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 09:33 AM (IST)

    खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर एक हिम तेंदुए को बनाया गया है। इसे शीन-ए शी या लद्दाख क्षेत्र में शान नाम दिया गया है। गुलमर्ग में 21 फरवरी से ...और पढ़ें

    लद्दाख में आयोजित हो रहा खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024
    लद्दाख में आयोजित हो रहा खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 'खेलो इंडिया शीतकालीन खेल' का शुभारंभ हो गया है। वहीं, गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

    शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 2 से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो

    केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "शीतकालीन खेल और रोमांच महान आयोजन हैं। खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का चौथा संस्करण लद्दाख में शुरू हो गया है। दूसरा चरण 21-26 फरवरी तक गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से खेल और साहसिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया है। शुभकामनाएं !"

    इसके साथ ही, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बर्फ की पहाड़ियों पर चढ़ते दिख रहे हैं। उनके साथ वीडियो में और भी अन्य लोग नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    पहली बार विंटर गेम्स की मेजबानी कर रहा लद्दाख

    खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024, खेलो इंडिया कैलेंडर में वार्षिक आयोजन का चौथा संस्करण हैं। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने बताया कि गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी 18 फरवरी से यहां पहुंच जाएंगे। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर एक हिम तेंदुए को बनाया गया है। इसे 'शीन-ए शी' या लद्दाख क्षेत्र में शान नाम दिया गया है।

    2020 में हुई थी शुरुआत

    गौरतलब है कि खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स का पहला संस्करण 7 से 11 मार्च, 2020 तक गुलमर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। खेलो इंडिया का दूसरा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया गया था।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज कॉमनवेल्थ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, समारोह में सीमा पार की चुनौतियां रहेंगी मुख्य विषय

    हालांकि, 2023 में कोविड के कारण प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था और बाद में, गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का तीसरा संस्करण 2023 में आयोजित किया गया। तीसरे संस्करण में देशभर के खिलाड़ियों, पर्यटकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 2000 से अधिक प्रतियोगी शामिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा-असम को आज 79 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी में कामाख्या दिव्य परियोजना की रखेंगे नींव