Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की G20 शिखर सम्मेलन में शिरकत, COP28 के अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर से की मुलाकात

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 08:15 AM (IST)

    G-20 Summit भारत इसबार G-20 शिखर सम्मेलन का मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत आए हुए हैं। सभी देशों ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और COP28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर। (फोटो: एक्स//हरदीपपुरी)
    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और COP28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर। (फोटो: एक्स//हरदीपपुरी)

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की COP28 के अध्यक्ष से की मुलाकात
    2. COP28 के अध्यक्ष सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर और हरदीप सिंह पुरी मिले

    नई दिल्ली, एजेंसी। G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में जोर-शोर से किया जा रहा है। 9 सितंबर से शुरू G-20 के सम्मेलन में अलग-अलग देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत आए हुए हैं। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर भारत सभी देशों से बातचीत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को G-20इंडिया के दौरान भारत मंडपम में सीओपी28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर से मुलाकात की।

    इन दोनों मंत्रियों के बीच बैठक उसी दिन हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में G-20 में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ किया।

    हरदीप सिंह पुरी ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया, "मेरे मित्र महामहिम सुल्तान अहमद अल जाबेर और संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री @ADNOCGroup के एमडी और समूह सीईओ और #COP28 के लिए नामित अध्यक्ष से #G20India के दौरान #भारतमंडपम में उस दिन मुलाकात हुई, जिस दिन प्रधानमंत्री @नरेंद्रमोदी जी ने #GlobalBiofuelsAllianceAtG20 लॉन्च किया था।" 

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को विश्व नेताओं की उपस्थिति में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ करने के बाद, भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "यह जश्न और खुशी का पल है।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने एक लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2025 तक 20 प्रतिशत जैव ईंधन सम्मिश्रण को प्राप्त करना है।

    हरदीप सिंह पुरी ने जैव ईंधन के लिए भारत के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा था कि 2014 तक, हमारे ईंधन में केवल 1.5 प्रतिशत जैव ईंधन मिश्रण था।

    ब्राजील, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, प्रमुख जैव ईंधन उत्पादकों और उपभोक्ताओं के रूप में, अन्य इच्छुक देशों के साथ वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के विकास की दिशा में अगले कुछ महीनों के दौरान मिलकर काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें- G20 Summit Schedule 2nd Day: दिल्ली पर टिकी विश्व की निगाहें, आज जी20 सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम

    यह भी पढ़ें- G20 Delhi: दुनिया ने देखा भारत का दम, राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने कहा; नमस्ते BHARAT

    खबरें और भी