विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET एग्जाम देने से पहले पढ़ें NTA की नई एडवाइजरी, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:20 PM (IST)

एनटीए ने 9 और 10 सितंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में ...और पढ़ें

एनटीए ने 9-10 सितंबर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की

एनटीए ने 9-10 सितंबर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। यूजीसी नेट की नौ और दस सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की है।

जिसमें आवेदकों से दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के चलते लगाई गई ट्रैफिक पाबंदियों के चलते घरों से जल्दी निकलने की सलाह दी गई है।

UGC

NTA ने जारी की एडवाइजरी 

एनटीए ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि समिट के सिलसिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन व पाबंदियां लागू किए जाने की उम्मीद है।

हालांकि पाबंदियों वाले इन क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं, ऐसे इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन दिल्ली में परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले उम्मीदवारों को सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर किए इंतजामों के कारण कुछ रास्तों पर ट्रैफिक जाम, डायवर्जन और देरी का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में आवेदकों को सलाह है कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी तरह की असुविधा व देरी से बचने के लिए घरों से पहले निकले।

तीन विषयों का दोबारा ही रहा एग्जाम

गौरतलब है कि एनटीए ने पिछले महीने यूजीसी नेट की जून 2026 की परीक्षा के अंग्रेजी, कामर्स व समाजशास्त्र के पेपर की परीक्षा को बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के मिलने के बाद रद कर दिया था। साथ ही इसे दोबारा कराने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें- UGC NET Re-Exam Admit Card 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड