फलस्तीन की मदद के नाम पर महाराष्ट्र में 4 करोड़ रुपये की अवैध वसूली, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले में फलस्तीन के समर्थन के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला ...और पढ़ें
-1767975966775_m.webp)
फलस्तीन की मदद के नाम पर महाराष्ट्र में 4 करोड़ रुपये की अवैध वसूली (फाइल फोटो)
HighLights
बीड में फलस्तीन समर्थन के नाम पर 4 करोड़ की ठगी।
इजरायल-हमास युद्ध का हवाला देकर अवैध धन संग्रह।
आतंकी फंडिंग की आशंका, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बीड जिले में फलस्तीन के समर्थन के नाम पर करोड़ों रुपये जुटाने के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने इजरायल-हमास युद्ध का हवाला देकर धोखाधड़ी से चार करोड़ रुपये से अधिक की रकम इकट्ठा की, जिसके पीछे आतंकी फंडिंग की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, स्थानीय पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को संदिग्ध फंडिंग को लेकर विशेष सूचना मिली थी। इसके बाद माजलगांव तालुका के पात्रुड गांव में छापेमारी की गई।
पुलिस कर रही जांच
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फलस्तीन की मदद के बहाने एक ऐसे ट्रस्ट के बैंक खाते में धन जमा कराया, जो चैरिटी कमिश्नर के पास पंजीकृत ही नहीं था, जिससे पूरी धन-संग्रह प्रक्रिया अवैध हो जाती है।
माजलगांव ग्रामीण पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के किसी प्रतिबंधित आतंकी संगठन से संबंध तो नहीं हैं और क्या यह राशि आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए इस्तेमाल की जानी थी।
