विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये की लगातार मदद कर रहा भारत, भेजीं 841 कार्टन दवाएं; 21 हजार से अधिक लोगों की मौत

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Updated: Fri, 10 Feb 2023 11:59 PM (IST)

भारत ने इस ऑपरेशन के तहत तुर्किये और सीरिया को 841 कार्टन दवाएं सुरक्षा उपकरण और डायग्नोस्टिक्स भेजे हैं। भारत की तरफ से जो दवाएं भेजी जा रही उसमें Paracetamol 100 ML IV Ceftriaxone GM INJ Propofol INJ आदि शामिल हैं।

भारत की ओर से दोनों देशों को मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।(फोटो सोर्स: एएनआइ)
भारत की ओर से दोनों देशों को मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।(फोटो सोर्स: एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में फंसे लोगों की मदद के लिए भारत हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इस प्राकृतिक त्रासदी की घड़ी में  भारत की तरफ से ऑपरेशन दोस्त (Operation Dost) के तहत इस अभियान को मानवीयता के आधार पर चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत एनडीआरएफ की कई टीमें तुर्किये और सीरिया में राहत बचाव कार्य में जुटी है। भारत की ओर से दोनों देशों को मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।

भारत द्वारा प्रदान किया जा रहा चिकित्सा साहयता

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, भारत ने इस ऑपरेशन के तहत तुर्किये और सीरिया को 841 कार्टन दवाएं, सुरक्षा उपकरण और डायग्नोस्टिक्स भेजे। भारत की तरफ से जो दवाएं भेजी जा रही उसमें Paracetamol 100 ML IV, Ceftriaxone GM INJ, Propofol INJ, आदि शामिल हैं। वहीं,गाउन, दस्ताने, शू कवर और कैप जैसे सुरक्षा उपकरण भी शामिल हैं।

इसके अलावा चिकित्सा सहायता के तहत इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ 6 चैनल, सिरिंज पंप और एक फिजियोलॉजिकल मॉनिटर सिस्टम शामिल हैं। 

24 घंटे काम करने वाला है फील्ड अस्पताल

बता दें कि भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया है। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "इस्केंडरन, तुर्किये में भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल ने मेडिकल, सर्जिकल और इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे लैब और मेडिकल स्टोर चलाने का काम करना शुरू कर दिया है।

प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए टीम 24 x 7 काम करेगी। आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी ट्वीट किया, 'चिकित्सा विशेषज्ञों की भारतीय सेना की टीम 24X7 काम पर है, जो घायलों को राहत प्रदान कर रही है।' तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने शुक्रवार को कहा कि देश में बड़े भूकंप से मरने वालों की संख्या देश में 19,388 हो गए जबकि 77,711 लोग घायल हुए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Turkiye Earthquake: भूकंप के बीच दिखी उम्मीद की किरण, बचावकर्मियों ने जिंदगियों की तलाश में झोंकी पूरी ताकत