विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान से क्या-क्या खरीदता और बेचता है भारत? जानिए ट्रंप के 25% एक्स्ट्रा टैरिफ का कितना होगा असर

Published: Tue, 13 Jan 2026 10:01 AM (IST)

India-Iran Trade: ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिससे भारत, ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला पर हमले के बाद अब ईरान ट्रंप की रडार पर है। ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप का कहना है कि जो भी देश ईरान से सामान खरीदेगा, उसे अमेरिकी व्यापार पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत का टैरिफ चुकाना होगा।

ट्रंप के इस बयान से कई देशों का व्यापार प्रभावित होने की संभावना है। खासकर भारत चीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "जो भी देश ईरान से व्यापार करेगा, उस देश को तत्काल प्रभाव से अमेरिको को 25 प्रतिशत का टैरिफ देना होगा। ये अंतिम और निर्णायक फैसला है।"

किन देशों पर होगा असर?

बता दें कि चीन, तुर्किए, भारत, UAE, पाकिस्तान और अर्मेनिया ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं। रूस से तेल खरीदने का हवाला देते हुए अमेरिका ने भारत पर पहले से ही 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। ऐसे में अगर ईरान से आयात पर भी टैरिफ लगता है, तो भारत को 75 प्रतिशत का टैरिफ देना पड़ सकता है।

भारत-ईरान व्यापार

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत और ईरान के बीच वित्त वर्ष 2024-25 में 1.68 अरब डॉलर (15,158 करोड़ रुपये) का व्यापार हुआ था। इसमें भारत ने ईरान को 1.24 अरब डॉलर (11,188 करोड़ रुपये) का सामान निर्यात (बेचा) किया था और ईरान से 0.44 अरब डॉलर (3,970 करोड़ रुपये) का सामान आयात (खरीदा) किया था।

भारत के ईरान को निर्यात

  • चावल
  • चाय
  • चीनी
  • दवाइयां
  • आर्टिफिशियल ज्वैलरी
  • लेक्ट्रिकल मशीनरी
  • मानव निर्मित स्टेपल फाइबर

भारत के ईरान से होने वाले आयात

  • ड्राई फ्रूट्स
  • ऑर्गेनिक- इन ऑर्गेनिक केमिकल
  • ग्लासवेयर

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ईरान में अबतक 648 लोगों की मौत, 10 हजार से ज्यादा गिरफ्तार; कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी