विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम विजय के जन्मदिन पर त्रिशा कृष्णन का सीक्रेट सेलिब्रेशन, फैंस के बीच मचा तहलका

Published: Wed, 24 Jun 2026 12:20 AM (IST)

त्रिशा ने विजय की एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की, जिसमें विजय कई बर्थडे केक्स के सामने बैठे मुस्कुराते हुए दिख ...और पढ़ें

सीएम विजय के जन्मदिन पर त्रिशा कृष्णन का सीक्रेट सेलिब्रेशन (फोटो- इंस्टाग्राम)

सीएम विजय के जन्मदिन पर त्रिशा कृष्णन का सीक्रेट सेलिब्रेशन (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सीएम विजय कई बर्थडे केक्स के सामने बैठे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं

  2. पोस्ट पर कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स प्राप्त हो चुकी हैं

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। फैंस काफी देर से चर्चा कर रहे थे कि त्रिशा कृष्णन ने थलैवर विजय को उनके जन्मदिन पर विश क्यों नहीं किया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर सभी अफवाहों और सवालों पर ब्रेक लगा दिया।

त्रिशा ने विजय की एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की, जिसमें विजय कई बर्थडे केक्स के सामने बैठे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। फोटो में विजय मोमबत्तियां बुझाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि त्रिशा उन्हें बेहद प्यार भरी नजरों से देख रही हैं। यह पल बेहद रोमांटिक और कैजुअल दोनों लग रहा है।

पोस्ट के साथ त्रिशा ने लिखा कि उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है। यह कैप्शन पढ़ते ही फैंस का दिल पिघल गया। पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स प्राप्त कर चुका है।

त्रिशा और विजय की केमिस्ट्री को लेकर फैंस लंबे समय से चर्चा करते रहे हैं। दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’ और ‘वरमान’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन उनकी तस्वीरें और पोस्ट्स अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं।