विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नेताजी लाए हैं, नहीं पता धरना क्यों हो रहा है'

By manoj yadavEdited By:
Updated: Tue, 24 Feb 2015 09:33 AM (IST)

'अन्ना जी की रैली में आए हैं। हमारे नेताजी लेकर आए हैं। हमें नहीं पता यह धरना-प्रदर्शन किस लिए हो रहा है।' यह कहना है कटनी, मध्यप्रदेश से जंतर-मंतर पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में अन्ना हजारे के दो दिवसीय धरने में शामिल होने आए किसान खदामी लाल का।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'अन्ना जी की रैली में आए हैं। हमारे नेताजी लेकर आए हैं। हमें नहीं पता यह धरना-प्रदर्शन किस लिए हो रहा है।'

यह कहना है कटनी, मध्यप्रदेश से जंतर-मंतर पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में अन्ना हजारे के दो दिवसीय धरने में शामिल होने आए किसान खदामी लाल का। उनके साथ 200 से अधिक लोग आए हैं।

इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। लेकिन अधिकतर को नहीं पता कि अन्ना धरना क्यों दे रहे हैं। कई किसानों ने बात करने से साफ इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि नेताजी ने किसी भी बाहरी से बात करने से मना किया है। आपको जो पूछना है नेताजी से पूछें।

यह भी पढ़ें : मनमर्जी मत करो, फैसला वापस लो : अन्ना

इसी दौरान किसानों से बात करते देख वहां पहुंचे नेताजी डॉ एके खान, जोकि अपने को मध्यप्रदेश किसान संघर्घ समिति, कटनी का जिलाध्यक्ष बता रहे थे कहा कि सभी किसान भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ अन्ना हजारे का साथ देने आए हैं।

यह भी पढ़ें : अन्ना के साथ नहीं दिखना चाहते किसान संगठन

साभार- नई दुनिया