राजस्थान के आसमान में गरजेंगे तेजस, सुखोई और राफेल, आज से दिखेगी भारत- जापान की संयुक्त सैन्य ताकत
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वीर गार्जियन द्विपक्षीय हवाई अभ्यास करेंगी।

राजस्थान के आसमान में गरजेंगे तेजस, सुखोई और राफेल (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
यह संयुक्त अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक चलेगा
तेजस, सुखोई-30 MKI और घातक राफेल लड़ाकू विमान भी लेंगे हिस्सा
पीटीआई, नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर में भारत- जापान की संयुक्त सैन्य ताकत दिखेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नौ से 22 सितंबर तक आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास वीर गार्जियन में जापान के लड़ाकू विमान एफ-2ए के साथ भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस, एसयू-30 एमकेआई और राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे।
इस चौदह दिवसीय अभ्यास में भाग लेने वाले वायु योद्धा उन्नत परिचालन मिशनों को अंजाम देंगे। इससे दोनों वायु सेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वीर गार्जियन द्विपक्षीय हवाई अभ्यास करेंगी।
वीर गार्जियन सामरिक दक्षता और तालमेल को बेहतर बनाकर भारत और जापान के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
वहीं भारतीय वायुसेना राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर के बीच ‘ड्रोनथॉन-2026’ का आयोजन करेगी।
अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को ड्रोन और ड्रोन से निपटने वाले काउंटर ड्रोन प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ उनके प्रदर्शन को देखने और अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
