विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उग्रवादी हमले में दो पुलिसकमियों की मौत

By Edited By:
Updated: Thu, 26 Sep 2013 09:07 PM (IST)

असम के धुबरी जिले के सुदूर क्षेत्र पेनिरीगुढ़ी व मकरीझारा के बीच नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी गुट (सोंगजीबीत) के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। गुरु वार को हुए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

News Article Hero Image

धुबरी। असम के धुबरी जिले के सुदूर क्षेत्र पेनिरीगुढ़ी व मकरीझारा के बीच नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी गुट (सोंगजीबीत) के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। गुरु वार को हुए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

पढ़ें: जम्मू हमला: सोशल मीडिया पर निकाला लोगों ने गुस्सा

पुलिस के अनुसार दल एनडीएफबी (रंजन दैमारी) गुट के सदस्यों से मुलाकात कर दोपहर करीब दो बजे लौट रहा था। तभी पहाड़ी से घात लगाकर किए गए हमले में परबतझरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी नारायण चंद्र बर्मन व पुलिस ड्राइवर मदन की मौत हो गई। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीएफबी का रंजन गुट आगामी 30 सितंबर को दिल्ली में युद्धविराम की स्थितियों पर सरकार के साथ वार्ता करने वाला है। पुलिस ने बताया कि सेना व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर हमलावर उग्रवादियों को तलाश कर रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर