विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना विधानसभा में IAS अधिकारी के सेक्रेटरी को आया कार्डियक अरेस्ट, मंत्री ने दिया CPR फिर भी नहीं बची जान

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:57 PM (IST)

तेलंगाना विधानसभा में IAS नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

HighLights

  1. IAS नवीन मित्तल के पीएस राजू का निधन।

  2. तेलंगाना विधानसभा परिसर में कार्डियक अरेस्ट से मौत।

  3. मंत्री वकिति श्रीहरी ने जान बचाने को दिया CPR।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा में आज मंगलवार, 8 सितंबर को  एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव IAS अधिकारी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू अचानक विधानसभा परिसर में गिर पड़े।

राजू के अचानक बेहोश होने पर मौके पर मौजूद मंत्री वकिति श्रीहरी ने तुरंत उनकी जान बचाने की कोशिश में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) किया।

मंत्री की कोशिशों के बावजूद राजू की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार्डियक अरेस्ट से मौत

राजू, IAS अधिकारी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके अचानक गिरने की वजह कार्डियक अरेस्ट थी।

कार्डियक अरेस्ट से राजू की मौत ने विधानसभा परिसर में मौजूद अधिकारियों और लोगों को चौंका दिया है। राजू की मेडिकल हिस्ट्री और उनके अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारणों के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

CPR देने का वीडियो आया सामने

मंत्री वकिति श्रीहरी का राजू को CPR देने का वीडियो सामने आया है। मंत्री वकिति श्रीहरी ने राजू को बचाने की हर संभव कोशिश की। वे राजू को तब तक CPR देते रहे, जब तक कि डॉक्टर घटनास्थल पर नहीं पहुंच गए।

मंत्री वकिति श्रीहरी, डॉक्टर और आस-पास के लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद राजू की जान नहीं बच पाई।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना की लेडी कंडक्टर ने पेश की इमानदारी की मिसाल, यात्री को वापस लौटाया 3 लाख रुपये से भरा बैग