विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुजुर्ग ने 16 साल की किशोरी को बनाया हवस का शिकार

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Tue, 19 Jul 2016 01:15 PM (IST)

उज्जैन में 62 साल के एक बुजुर्ग ने 16 साल की किशोरी को बनाया हवस का शिकार। किशोरी जब डॉक्टर से जांच कराई तो उसके होश उड़ गए।

News Article Hero Image

उज्जैन। पीपलीनाका क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से 62 वर्ष के वृद्ध ने दो साल तक दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी ने दिल्ली से मौसी को बुलाया। 15 दिन पूर्व मौसी उसे दिल्ली ले गई। जहां उसकी तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सक को दिखाया गया। जांच में किशोरी को 3 माह का गर्भ होना सामने आया है। पूछताछ में किशोरी ने वृद्ध की हरकत की जानकारी दी। जीवाजीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। मां की मानसिक स्थिति खराब है। इस कारण किशोरी महावीर नगर में नानी के साथ रहती थी। नानी क्षेत्र में रहने वाले अमरजीत पिता सतनाम सैनी (62) के साथ रहती थी। अमरजीत विभिन्न् जगह लगने वाले मेलों में अष्ट धातु की अंगूठी व खिलौने बेचने का काम करता है। किशोरी के साथ वह दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।

पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, जब लड़की पहुंची मिलने...

परेशान होकर किशोरी ने दिल्ली में रहने वाली मौसी को बुलाया था। 15 दिन पूर्व किशोरी की मौसी उसे अपने साथ दिल्ली ले गई। वहां उसकी तबीयत खराब होने पर चिकित्सक के पास ले गई। जहां किशोरी को 3 माह के गर्भ की जानकारी मिली। सोमवार को किशोरी को लेकर उसकी मौसी उज्जैन पहुंची और अमरजीत के खिलाफ जीवाजीगंज पुलिस को शिकायत की।

पढ़ेंः गरीब रथ में छेड़खानी कर रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार