विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर शिकायत की CCTV रिकॉर्डिंग, AI मंत्रालय... तमिलनाडु में सीएम विजय का गवर्नेंस में तकनीक पर जोर

Published: Sat, 23 May 2026 05:54 PM (IST)

तमिलनाडु सरकार ने एआई मंत्रालय का गठन किया है, जो केरल के बाद ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य ...और पढ़ें

सीएम विजय का गवर्नेंस में तकनीक पर जोर। (पीटीआई)

सीएम विजय का गवर्नेंस में तकनीक पर जोर। (पीटीआई)


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की विजय सरकार ने एआई को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में एआई मंत्रालय बनाया है। इसके साथ ही तमिलनाडु केरल के बाद ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।

तमिलनाडु सरकार ने एआई मंत्रालय को आईटी और डिजिटल सेवाओं के साथ जोड़कर बनाया है, जिससे आई नीति तैयार करना, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना और नई टेक्नोलॉजी लागू करने जैसा एक फ्रेमवर्क तैयार किया जा सकेगा।

आर कुमार को एआई मंत्रालय की जिम्मेदारी

वेलाचेरी सीट से विधायक आर कुमार को सीएम विजय ने एआई, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सर्विसेज विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, राज्यों द्वारा एआई के लिए अलग मंत्रालय बनाना ये दिखता है कि टेक्नोलॉजी को सिर्फ आईटी विभाग तक सीमित नहीं रखा जा सकता है, बल्कि नीति निर्माण और प्रशासन का मुख्य हिस्सा बनाया जा रहा है।

एक्शन में सीएम विजय

तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुरुआती 12 दिन में अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने के आदेश दिया है। महिला सुरक्षा के लिए 'सिंगप्पेन फोर्स' शुरू की है। साथ ही हर थाने में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश दिया गया है। शिकायत दर्ज कराने की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। साथ ही 21 साल के कम उम्र वालों को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में विजय का 'कैबिनेट ऑफ फर्स्ट्स', युवा-दलित और नए चेहरों को मिला मौका