Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

Surya Grahan 2022, Surya Grahan 2022 timing: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आइसलैंड से ग्रहण की शुरुआत हुई। भारत में यह शाम 4 बजकर 29 मिनट पर लगा, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हुआ। ग्रहण अरब सागर में जाकर खत्म होगा।

By Achyut KumarTue, 25 Oct 2022 08:20 PM (IST)
News Article Hero Image

Surya Grahan 2022, Surya Grahan 2022 timing, Surya Grahan 2022 in india date and time, Surya Grahan 2022 Time: इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) आइसलैंड से दो बजकर 29 मिनट पर शुरू हुआ था। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा।

सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) पड़ रहा है। इससे पहले, महाभारत युद्ध से 15 दिन पहले दो बार ग्रहण पड़ा था। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है

भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हो गया है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपोत्सव भी इस साल पांच दिन की जगह 6 दिन तक चलेगा। नासा ने ग्रहण को लाइव देखने के लिए लिंक जारी किया है।

Surya Grahan 2022 LIVE Updates 25 October:


25 Oct 20226:30:26 PM
Odisha के किस जिले में कितने बजे तक लगा Surya Grahan

ओडिशा के किस जिले में कितने बजे से कितने बजे तक लगा सूर्य ग्रहण;

  • केंद्रपाड़ा: 4.56 से 5.13 (17 मिनट के लिए देखा गया)
  • जगतसिंहपुर: 4.56 से 5.14 (18 मिनट तक देखा गया)
  • भद्रक: 4.54 से 5.12 बजे तक (18 मिनट तक देखा गया)
  • मयूरभंज: 4.52 से 5.10 बजे तक (18 मिनट तक देखा गया)
  • जाजपुर: 4.55 से 5.13 बजे तक (18 मिनट तक देखा गया)
  • पुरी 4.57 से 5.16 बजे तक (19 मिनट तक देखा गया)
  • खुर्दा जिले में 4.57 से 5.17 बजे तक (20 मिनट देखा गया)
  • कटक जिले में 4.56 से 5.15 बजे तक (20 मिनट देखा गया)
  • ढेंकनाल में 4.55 से 5.16 बजे तक ( 21 मिनट तक देखा गया)
  • गंजाम जिले में 4.58 से 5.20 बजे तक (22 मिनट के लिए देखा गया)
  • नयागढ़ जिले में 4.56 से 5.18 बजे तक (23 मिनट के लिए देखा गया)
  • केन्दुझर जिले में 4.53 से 5.16 बजे तक (23 मिनट के लिए देखा गया)
  • कालाहांडी जिले में 4.56 से 5.19 बजे तक (23 मिनट के लिए देखा गया)
  • अनुगुल जिले में 4.54 से 5.18 बजे तक ( 24 मिनट के लिए देखा गया)
  • गजपति जिले में 4.59 से 5.23 बजे तक (25 मिनट के लिए देखा गया)
  • बौद्ध जिले में 4.54 से 5.21 बजे तक ( 27 मिनट के लिए देखा गया)
  • देवगढ़ जिले में 4.52 से 5.19 बजे तक (27 मिनट के लिए देखा गया)
  • कंधमाल जिले में 4.55 से 5.23 बजे तक (28 मिनट के लिए देखा गया)
  • संबलपुर जिले में 4.52 से 5.20 बजे तक (28 मिनट के लिए देखा गया)
  • रायगड़ा जिले में 4.57 से 5.26 बजे तक (29 मिनट के लिए देखा गया)
  • बरगड़ जिले में 4.52 से 5.22 बजे तक (30 मिनट के लिए देखा गया)
  • सोनपुर जिले में 4.54 से 5.24 बजे तक (30 मिनट के लिए देखा गया)
  • झारसुगुड़ा जिले में 4.51 से 5.21 बजे तक (30 मिनट के लिए देखा गया)
  • सुंदरगढ़ जिले में 4.50 से 5.21 बजे तक (31 मिनट के लिए देखा गया)
  • कोरापुट जिले में 4.58 से 5.29 बजे तक (31 मिनट के लिए देखा गया)
  • बलांगीर जिले में 4.53 से 5.25 बजे तक (31 मिनट के लिए देखा गया)
  • मालकानगिरी जिले में 4.59 से 5.33 बजे तक (34 मिनट के लिए देखा गया)
  • नवरंगपुर जिले में 4.57 से 5.31 बजे तक ( 34 मिनट के लिए देखा गया)
  • नुआपाड़ा जिले में 4.52 से 5.28 बजे तक (36 मिनट के लिए देखा गया)
25 Oct 20226:26:19 PM
Russia में शाम साढ़े 6 बजे खत्म होगा Surya Grahan
blog images

रूस में ग्रहण करीब 2 घंटे का है। यहां ग्रहण 6 बजकर 33 मिनट पर खत्म हो रहा है। भारत में सूर्यग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहा।

25 Oct 20226:19:49 PM
Surya Grahan के बाद अब 8 नवंबर को लगेगा Lunar Eclipse

भारत में साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर यानी मंगलवार को शाम 4 बजकर 29  मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहा। अब 15 दिन के भीतर 8 नवंबर को चंद्रग्रहण लगेगा। महाभारत युद्ध से 15 दिन पहले भी दो बार ग्रहण पड़ा था।

Surya Grahan photos & video: ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंत्रों के गूंजा वातावरण

25 Oct 20226:18:09 PM
Surya Grahan के बाद क्या करें

साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो गया है। ग्रहण के खत्म होने के बाद लोगों को गंगा स्नान, दान, घर में गंगाजल का छिड़काव और पूजा पाठ करना चाहिए।इसके अलावा, खाने की चीजों पर तुलसी का पत्ता भी रखना चाहिए।

25 Oct 20226:15:22 PM
Bharat में साल का आखिरी Surya Grahan खत्म

भारत में साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म हो गया है। ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहा। हालांकि, रूस में ग्रहण शाम करीब साढ़े 6 बजे खत्म होगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के कई हिस्सों में दिखाई दिया।

25 Oct 20226:07:42 PM
Yogi Adityanath ने गोरखपुर में तारामंडल में जाकर देखा Surya Grahan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में नक्षत्रशाला के तारामंडल में जाकर सूर्यग्रहण देखा। इस दौरान वे विशेष प्रकार का चश्मा पहने हुए थे। 

Surya Grahan 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में नक्षत्रशाला के तारामंडल में जाकर देखा सूर्य ग्रहण

25 Oct 20226:05:21 PM
Delhi में Solar Eclipse पर दिखा अद्भुत नजारा
blog images

भारत में आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। इस दौरान दिल्ली से ग्रहण का अद्भुत नजारा सामने आया है।देश की राजधानी के अलावा बेंगलुरु, चेन्नई, अमृतसर, दिल्ली, भोपाल समेत कई शहरों में सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई दिया। 

25 Oct 20226:01:12 PM
मध्य प्रदेश के बालाघाट में दिखाई दिया सूर्यग्रहण
blog images

भारत में इस समय आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। यह ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी सूर्यग्रहण दिखाई दिया।

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर बनाई जाती है खास अन्नकूट की सब्ज़ी, जानें बनाने का आसान तरीका

25 Oct 20225:57:59 PM
Madhya Pradesh के नारायणपुर में दिखा Surya Grahan
blog images

भारत में इस समय आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। यह ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के नारायणपुर में भी सूर्यग्रहण दिखाई दिया।

25 Oct 20225:48:23 PM
Surya Grahan पर उत्तराखंड में श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी में लगाई डुबकी

भारत में इस समय आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। उत्तराखंड के कई शहरों में भी ग्रहण दिखाई दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी में डुबकी लगाई।

Surya Grahan 2022 Photo : उत्‍तराखंड के कई शहरों में दिखा ग्रहण, श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर लगाई डुबकी

25 Oct 20225:46:31 PM
Chennai में दिखा Solar Eclipse
blog images

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण दिखाई दिया। यह तस्वीर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की है।

25 Oct 20225:38:51 PM
Ghaziabad में दिखा Surya Grahan
blog images

भारत में मंगलवार शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगा आंशिक ग्रहण अभी भी चल रहा है। तस्वीर गाजियाबाद के इंदिरापुरम की है। ग्रहण शाम 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा।

25 Oct 20225:35:37 PM
Surya Grahan ब्रह्मांड की अद्भुत घटनाओं में से एक है- योगी आदित्यनाथ

भारत में आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ग्रहण को देखा। उन्होंने कहा, यह ब्रह्मांड की अद्भुत घटनाओं में से एक है। अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ग्रहण की जो प्रवृति रही है, उसी के क्रम में अमावस्या के अवसर पर आज सूर्य ग्रहण की घटना को देखने का एक अवसर मिला है।

25 Oct 20225:33:35 PM
Bengaluru में दिखा Surya Grahan
blog images

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश इलाकों में दिखाई दिया। यह तस्वीर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है।

25 Oct 20225:26:06 PM
अमावस्या के दिन होता है सूर्यग्रहण

सूर्यग्रहण अमावस्या के दिन होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसके लिए विशेष चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।

25 Oct 20225:22:47 PM
Odisha में दिखाई दिया Solar Eclipse
blog images

भारत में आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में ग्रहण दिखाई दे रहा है। ओडिशा में भी ग्रहण दिखाई दिया है।

25 Oct 20225:17:02 PM
Lucknow में दिखा Surya Grahan
blog images

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर से ग्रहण को देखा। ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से चल रहा है।

25 Oct 20225:12:57 PM
Chandigarh में दिखा Surya Grahan
blog images

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया है। इससे पहले, जम्मू, कुरुक्षेत्र, भोपाल, अमृतसर, दिल्ली में ग्रहण दिखाई दिया है।

25 Oct 20225:03:20 PM
Kolkata में दिखाई दिया Surya Grahan

पश्चिम बंगाल में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर ग्रहण समूचे भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है। यह वीडियो कोलकाता का है।

#WATCH पश्चिम बंगाल: आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखा। वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया।#SuryaGrahan pic.twitter.com/yHGN0dkhEL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
25 Oct 20225:00:39 PM
Bhopal में दिखाई दिया Surya Grahan
blog images

भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। यह पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ग्रहण दिखाई दिया।

25 Oct 20224:54:50 PM
Haryana के कुरुक्षेत्र में दिखा आंशिक Surya Grahan
blog images

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर में पवित्र डुबकी ली।

25 Oct 20224:50:53 PM
UP CM Yogi Adityanath ने देखा Surya Grahan
blog images

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा। यह ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हो गया है।

25 Oct 20224:44:35 PM
Delhi में दिखाई दिया Surya Grahan
blog images

भारत में चार बजकर 29 मिनट से आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। यह पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। दिल्ली में भी ग्रहण दिखाई दिया।

25 Oct 20224:40:48 PM
Jammu में दिखाई दिया Surya Grahan
blog images

भारत में सूर्य ग्रहण आज शाम 4 बजकर 29 मिनट से लग गया है। पंजाब के अमृतसर के अलाव जम्मू में भी ग्रहण दिखाई दिया है।

25 Oct 20224:32:21 PM
पंजाब के अमृतसर में दिखाई दिया सूर्य ग्रहण
blog images

भारत में सूर्य ग्रहण आज शाम 4 बजकर 29 मिनट से लग गया है। पंजाब के अमृतसर में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया है।

25 Oct 20224:21:32 PM
Surya Grahan के दौरान जपने वाले मंत्र

सूर्य ग्रहण के दौरान इन मंत्रों को लगातार जपना चाहिए...

  • तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
    हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥
  • ओम आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य:प्रचोदयात।।
  • प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:॥

25 Oct 20224:07:14 PM
Surya Grahan से पहले श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर में लगाई डुबकी
blog images

भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। इससे पहले, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर में डुबकी लगाई।

25 Oct 20223:58:43 PM
Gorakhpur में 35 मिनट तक रहेगा Surya Grahan

गोरखपुर में सूर्य ग्रहण करीब 35 मिनट रहेगा। इस दौरान सूर्य का करीब 37 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया से ढका रहेगा। ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 37  मिनट से होगी। यह शाम 6 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा।

Solar Eclipse 2022: आंशिक सूर्यग्रहण में 35 मिनट तक 37 प्रतिशत ढका दिखेगा सूर्य, खुली आंखों ने देखें ग्रहण

25 Oct 20223:49:20 PM
Surya Grahan के बाद क्या करें

भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए। दान करना चाहिए। घरों में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। खाने की वस्तुओं में तुलसी दल डालना चाहिए।

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण खत्म होते ही करे ये काम, नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं

25 Oct 20223:41:13 PM
Surya Grahan का शरीर पर क्या असर होता है

सूर्य ग्रहण का शरीर पर बुरा असर होता है। ग्रहण को देखने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। कमजोरी आ जाती हैं। पाचन से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, गर्भवती महिला और उसके बच्चे पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

Solar Eclipse 2022: किस-किस तरह आपकी सेहत पर असर कर सकता है सूर्य ग्रहण?

25 Oct 20223:32:29 PM
सूर्य ग्रहण कब से कब तक है?

 भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक है। यह आइसलैंड में भारतीय समयानुसार, दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर लग चुका है।

25 Oct 20223:30:05 PM
Surya Grahan भारत में एक घंटे बाद शुरू होगा

भारत में सूर्य ग्रहण एक घंटे बाद शुरू होगा। ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

25 Oct 20223:28:21 PM
मुंबई, लुधिया, रायपुर, इंदौर और उदयपुर में कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण मुंबई में शाम 4 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक, लुधियाना में शाम 4 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 44 मिनट तक, रायपुर में शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक, इंदौर में शाम 4 बजकर 42 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक, और उदयपुर में शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजे तक रहेगा।

25 Oct 20223:23:05 PM
Surya Grahan चेन्नई, लखनऊ, शिमला और लखनऊ में कब दिखाई देगा

सूर्य ग्रहण चेन्नई में शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक, लखनऊ में शाम 4 बजकर 36 मिनट से शाम 5 बजकर 29 मिनट तक, शिमला में शाम 4 बजकर 23 मिनट से शाम 5 बजकर 39 मिनट तक और कोलकाता में शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर तीन मिनट तक रहेगा।

25 Oct 20223:19:50 PM
देहरादून, पटना, गांधीनगर और बेंगलुरु में कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

देहरादून में शाम 4 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 36 मिनट तक, पटना में शाम 4 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 23 मिनट तक, गांधीनगर में शाम 4 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक और बेंगलुरु में शाम 5 बजकर 12 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक ग्रहण दिखाई देगा।

25 Oct 20223:16:51 PM
Delhi, भोपाल, अमृतसर और जयपुर में कब दिखाई देगा Surya Grahan

सूर्य ग्रहण दिल्ली में शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक, भोपाल में शाम 4 बजकर 49 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक, अमृतसर में शाम 4 बजकर 19 मिनट से शाम 5 बजकर 48 मिनट तक, जयपुर में शाम 4 बजकर 31 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

25 Oct 20223:11:19 PM
Surya Grahan में क्या न करें
  • सूर्य ग्रहण के दौरान खाना नहीं चाहिए
  • पूजा पाठ और शुभ कार्य नहीं करना चाहिए
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए
  • ग्रहण में तुलसी और अन्य पेड़-पौधों को न छूना चाहिए
  • ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करना चाहिए

25 Oct 20223:06:49 PM
Surya Grahan में क्या करें (What to do during solar eclipse)
  • भगवान का ध्यान करें
  • मंत्रों का जाप करें
  • खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखें
  • गर्भवती महिलाएं मंत्रों का जाप करें
  • ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें
  • ग्रहण के बाद स्नान करें
  • मंदिर या पूजा स्थल को गंगा जल से धोएं
  • दान करें

Deepawali के बाद सुबह मंदिरों में लगने वाली भीड़ इस बार नहीं है, Solar Eclipse 2022 में जानें क्या करें

25 Oct 20223:03:00 PM
सूर्य ग्रहण से जुड़े मिथक

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दिन राहु और केतु सूर्य को पकड़कर निगल जाते हैं। इसी कारण सूर्य ग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण होने के भी पीछे यही कारण हैं। 

Solar Eclipse 2022 Myths: सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ ऐसे मिथक जो आज भी कायम...

25 Oct 20222:56:36 PM
भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट पर लगेगा। यह शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण आइसलैंड से शुरू हो गया है, जो अरब सागर में जाकर खत्म होगा।

25 Oct 20222:49:18 PM
Solar Eclipse 2022: गोवर्धन पूजा कल, 27 को भाई दूज

सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा अब बुधवार यानी 26 अक्टूबर को होगी, जबकि भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसा मंगलवार को लगे सूतक काल की वजह से हुआ है

25 Oct 20222:45:31 PM
Surya Grahan के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहणों को अशुभ माना जाता है। इससे गर्भवती महिला और उसके बच्चे को नुकसान हो सकता है।

Solar Eclipse 2022: जानें गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

25 Oct 20222:22:04 PM
Surya Grahan में क्यों किया जाता है तुलसी का उपयोग

सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल लगने से वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है। इससे सभी प्रकार की चीजें अशुद्ध हो जाती हैं। तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। इसलिए ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए इसके पत्ते को खाने में डाला जाता है।

Tulsi Tips: सूर्य ग्रहण में क्यों किया जाता है तुलसी का उपयोग, जानिए

25 Oct 20222:16:33 PM
Surya Grahan के दौरान क्या न करें

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए। घरों में रखी मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यात्रा नहीं करनी चाहिए।

25 Oct 20222:01:11 PM
Surya Grahan को कैसे देखें

सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही, सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। ग्रहण को केवल विशेष रूप से बनाए गए चश्मों से ही देखना चाहिए।

25 Oct 20221:43:44 PM
बिरला मंदिर के पुजारी ने कहा- आज लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण
blog images

दिल्ली के बिरला मंदिर के पुजारी लाल चंद शर्मा ने कहा है कि आज इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगेगा। सूतक अभी चल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को छोड़कर हमें ग्रहण के दौरान न यात्रा करनी चाहिए, न खाना चाहिए और न ही सोना चाहिए। हमें अपने घरों में शांतिपूर्वक रहना चाहिए।

25 Oct 20221:34:35 PM
Surya Grahan में मंदिरों के कपाट क्यों बंद किए जाते हैं
blog images

सूर्य ग्रहण के दौरान  मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान देवीय शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है। असुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है।

Surya Grahan 2022 : आखिर ग्रहण काल में क्‍यों बंद किए जाते हैं मंदिरों के कपाट? जानिए वजह

25 Oct 20221:16:46 PM
Surya Grahan 2022 का Sutak Kaal कब तक रहेगा

सूर्य ग्रहण से पहले 12 घंटे पर सूतक काल शुरू हो जाता है। आज भोर में 4 बजकर 29 मिनट से सूतक आरम्भ हो गया है जो ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।

Surya Grahan 2022 India Time: हाथरस में 45 मिनट रहेगा सूर्य ग्रहण, ग्रहण काल में लाभ दिलाएंगे सात उपाय

25 Oct 20221:06:46 PM
Surya Grahan के दिन अपनी ही राशि में रहेंगे चार ग्रह

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव  चार ग्रहों  बुध, गुरु, शुक्र और शनि पर नहीं पड़ेगा। ये अपनी ही राशि में रहेंगे। बुध कन्या राशि, गुरु मीन, शुक्र तुला और शनि मकर राशि में रहेंगे।

25 Oct 20221:01:36 PM
Surya Grahan कहां नहीं दिखेगा

सूर्य ग्रहण पूर्वोत्तर भारत में नहीं दिखेगा। हालांकि, इसे भारत के ज्यादा हिस्सों में देखा जा सकता है। यह साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण है। मंदिरों के कपाट शाम 6 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे।

25 Oct 202212:55:31 PM
आज का सूर्य ग्रहण कितने बजे से है 2022

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगेगा। यह शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक होगा। इसे भारत के कई शहरों में देखा जा सकता है।

25 Oct 202212:48:39 PM
Surya Grahan Kitne Samay Ka Hoga

भारत में सूर्य ग्रहण का कुल औसत समय 73 मिनट का होगा। यह शाम में 4:29 बजे लगेगा। इसका मध्य 5:14 बजे और मोक्ष 5:42 बजे होगा। ग्रहण का समय देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग होगा।

25 Oct 202212:40:28 PM
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। कई लोग पवित्र नदियों में जाकर स्नान करते हैं। इसके बाद घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। दान भी करना चाहिए। 

Surya Grahan 2022 Timings: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव

25 Oct 202212:30:50 PM
सूर्य ग्रहण कितने प्रकार का होता है

सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है- पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण। इस बार आंशकि सूर्यग्रहण लग रहा है, जिसे भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्यग्रहण है।

25 Oct 202212:22:47 PM
2022 में Chandra Grahan कब है
blog images

सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 बजे तक रहेगा। इसे भारत के अलावा यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी देखा जा सकता है।

25 Oct 202212:02:34 PM
Surya Grahan 2022 in India: भारत में कब दिखाई देगा ग्रहण?

सूर्य ग्रहण दो बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा, लेकिन भारत में यह चार बजकर 29 मिनट से लगेगा, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

25 Oct 202211:53:18 AM
Surya Grahan Kab Hota Hai
blog images

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा के पीछे कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाता है।

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण क्या है, क्यों होता है और कितने प्रकार का होता है? यहां जानें A TO z

25 Oct 202211:49:22 AM
Surya Grahan Kitne Baje Lagega

भारत में सूर्य ग्रहण मंगलवार की शाम चार बजकर 29 मिनट पर लगेगा, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 

25 Oct 202211:43:23 AM
Surya Grahan 2022 Timings: भारत के कई शहरों में दिखाई देगा ग्रहण

भारत में मंगलवार को 4 बजक 29 मिनट पर ग्रहण लगेगा। यह शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो गया है। ग्रहण भारत सहित विश्व के कई शहरों में दिखाई देगा। भारत में जिन प्रमुख शहरों में ग्रहण दिखाई देगा, उनमें कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई शामिल है।

Surya Grahan 2022 Timings: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव

25 Oct 202211:29:09 AM
भारत में 30 प्रतिशत ही दिखेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2022 भारत में सिर्फ 30 प्रतिशत ही दिखाई देगा। यह देश में 5 बजकर 41 मिनट पर दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण रूस में सबसे अधिक 80 प्रतिशत, तो  चीन में 70 प्रतिशत दिखाई देगा।

Surya Grahan 2022 देखना चाहते हैं तो नोट करें तरीका; मुफ्त में भी है इंतजाम; जानें किस शहर में कब होगा दीदार

25 Oct 202211:21:40 AM
Surya Grahan के प्रभाव से बचने के उपाय

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचन के लिए लोगों को इस दौरान देवी देवताओं का स्मरण करना चाहिए। इस दौरान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।

Surya Grahan 2022 Upay: आज लगने जा रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, प्रभाव से बचने के लिए करें यह आसान उपाय

25 Oct 202211:13:05 AM
महाभारत युद्ध से पहले 15 दिन में पड़े थे दो ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगेगा। इसके बाद आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी 15 दिन के अंतराल में दो बार ग्रहण लगेगा। ऐसा महाभारत युद्ध से पहले हुआ था। 

Surya Grahan 2022: महाभारत युद्ध से ठीक पहले भी 15 दिन में दो बार पड़े थे ग्रहण, इस बार भी वैसा ही संयोग

25 Oct 202211:09:10 AM
Solar Eclipse 2022 पर बंद हुए उत्तराखंड के चार धाम

सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल लगने के साथ ही उत्तराखंड स्थित चार धाम बंद कर दिए गए हैं। इन चार धामों में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं।

Surya Grahan 2022 : ग्रहण काल में बंद हुए उत्‍तराखंड के चारधाम, श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति नहीं

25 Oct 202211:03:52 AM
Bharat Men Kab Dikhega Surya Grahan

साल का दूसरा आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा। भारत में यह शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा।

25 Oct 202210:57:44 AM
Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण क्यों खास है?
blog images

वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज पड़ेगा। यह कहीं पूर्ण तो कहीं आंश‍िक दिखाई देगा। धरती के एक भाग में पूर्ण सूर्य ग्रहण और दूसरे भाग में आंशिक सूर्य ग्रहण पृथ्‍वी पर पड़ने वाली चंद्रमा की छाया पर निर्भर करती है।

Solar Eclipse 2022: जानिए, सूर्य ग्रहण के अनछुए पहलुओं के बारे में, इस लिहाज से क्‍यों खास है वर्ष 2026

25 Oct 202210:54:05 AM
Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण का राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सूर्य ग्रहण एक बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर यानी आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि इस दिन चार ग्रहों की युति हो रही है।

Surya Grahan 2022: इन राशियों के लिए साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण रहने वाला है बहुत खास

25 Oct 202210:43:56 AM
Surya Grahan कैसे देखें?

सूर्य ग्रहण देखने के लिए NASA और Timeanddate.com ने लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया है। इसकी सहायता से लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे। कई यूट्यूब चैनलों में भी ग्रहण को लाइव देखा जा सकता है।

Surya Grahan 2022 Timings: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव

25 Oct 202210:37:15 AM
Surya Grahan पर बंद रहेगा बासुकीनाथ मंदिर

मंगलवार को साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में करीब सवा तीन घंटे तक पूजा-अर्चना पर रोक रहेगी। शाम को छह बजे के बाद मंदिर के पुजारी गंगाजल से गर्भगृह की साफ-सफाई करेंगे। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे।

Solar Eclipse 2022: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, सवा तीन घंटे तक रहेगा बंद बासुकीनाथ मंदिर

25 Oct 202210:33:26 AM
Surya Grahan के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट हुए बंद
blog images

सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है। इसको देखते हुए उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूतक के कारण उत्तराखंड सहित देश के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। 

25 Oct 202210:27:18 AM
Surya Grahan का सूतक लगते ही बंद हुए मंदिर के कपाट

सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए हैं। सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले से लगा है। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा।

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, घर में इन बातों का रखें विशेष ख्याल

25 Oct 202210:21:03 AM
Surya Grahan में गर्भवती महिलाओं को रखना होगा खास ध्यान

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बुजुर्गों और बच्चों का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण पर इन मंत्रों का जरूर करें जाप; पढ़ें किस राशि पर क्या पड़ेगा असर

25 Oct 202210:07:35 AM
Surya Grhaan date time in UP: उत्तर प्रदेश में शाम 4 बजकर 36 मिनट पर दिखाई देगा ग्रहण

उत्तर प्रदेश में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 36 मिनट से शाम 6.26 बजे तक होगा, लेकिन शाम 5 बजकर 29 मिनट पर सूर्यास्त  होने की वजह से इसका आंशिक असर दिखाई देगा।

Surya Grahan 2022 Time: यूपी में अपराह्न 4 बजकर 36 म‍िनट से शुरु होगा सूर्य ग्रहण, नग्‍न आंखों से न देखें

25 Oct 202210:03:48 AM
Surya Grahan 2022 मध्य प्रदेश में दिखाई देगा आंशिक सूर्य ग्रहण
blog images

सूर्य ग्रहण मध्य प्रदेश में आंशिक रूप से दिखाई देगा। इसे प्रदेश के हर जिले, गांव और कस्बे से देखा जा सकता है। भारत में ग्रहण का अंत दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण समाप्त होने से पहले ही सूर्यास्‍त हो जाएगा।

Solar Eclipse 2022 In MP: मध्‍य प्रदेश में आंशिक सूर्य ग्रहण, देखने के लिए इन खास चश्‍मों का ही करें प्रयोग

25 Oct 20229:57:26 AM
Surya Grahan पर क्या न करें?

सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। देवी-देवताओं की मूर्ति के साथ ही तुलसी, पीपल और पेड़-पौधों को छूना भी मना है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण में भोजना पकाना और खाना नहीं चाहिए।

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण पर आज क्या करें, क्या न करें... सूर्य ग्रहण पर इन बातों का रखें खास ध्यान

25 Oct 20229:55:12 AM
Solar Eclipse 2022: Surya Grahan के दिन क्या करें?

आज यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आइसलैंड में 2 बजकर 29 मिनट से इसकी शुरुआत होगी। ग्रहण में भोजन करने से पहले खाने-पीने के सामान में तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। ईश्वर का ध्यान करना चाहिए और गुरु के नाम का उच्चारण करना चाहिए। वहीं, ग्रहण खत्म होने पर घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

25 Oct 20229:41:57 AM
Surya Grahan 2022 कहां-कहां दिखाई देगा?

सूर्य ग्रहण मंगलवार को आइसलैंड से शुरू होगा और भारत के तट पर समाप्त होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप के अलावा उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में भी दिखाई देगा।

Solar Eclipse 2022: आंशिक सूर्य ग्रहण भारत सहित विश्व में कहां-कहां दिखाई देगा, देखिए ग्राफिक्स

25 Oct 20229:33:41 AM
Surya Grahan में शुभ माना जाता है दान करना

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण में दान करना बेहद शुभ होता है। ग्रहण के समाप्त होने के बाद लोग घर की धुलाई करते हैं और गंगा जल का छिड़काव करते हैं। ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।

Surya Grahan 2022: मंगलवार को चार ग्रहों की युति में पड़ रहा सूर्य ग्रहण, जाने कब खुलेंगे मंदिर के कपाट

25 Oct 20229:30:34 AM
Odisha Government ने Surya Grahan पर की छुट्टी की घोषणा

ओडिशा सरकार ने दीपावली पर 24 अक्टूबर तो सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है। आज भारत के कई शहरों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह शाम 4 बजर 29 मिनट पर लगेगा। 

Odisha News: ओडिशा सरकार ने दीपावली एवं सूर्य ग्रहण के लिए सरकारी दफ्तरों में की छुट्टी की घोषणा

25 Oct 20229:16:47 AM
Surya Grahan 2022 इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा कष्टदायक

सूर्य ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग राशि के जातकों पर अलग-अलग होगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कष्टदायक साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण चिंता का कारण बन सकता है। कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहण कष्टदायक होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए व्ययकारी समय होने की संभावना है। कुंभ राशि के जातकों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

25 Oct 20229:12:58 AM
Surya Grahan 2022 इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा फलदायक

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज है। यह ग्रहण वृष राशि, सिंह राशि, धनु राशि और मकर राशि वाले जातकों के लिए सुखकारी, फलदायक और लाभ प्रद साबित होगा। उनके लिए लाभ और उन्नति का योग बन सकता है।

Solar Eclipse 2022: कल सूर्य ग्रहण है, यहां पढ़ें किस राशि वालों के लिए कैसा फल देगा सूर्य ग्रहण

25 Oct 20229:05:58 AM
Surya Grahan 2022: लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट पर टेलिस्कोप से देख सकेंगे ग्रहण
blog images

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंशिक सूर्यग्रहण देखने के लिए इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने खास व्यवस्था की है। गोमती रिवर फ्रंट पर पांच टेलीस्कोप लगाए गए हैं।  लोगों को ग्रहण के दौरान ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण देखना हो तो चले आइए लखनऊ, गोमती रिवर फ्रंट पर लगेंगे टेलीस्कोप

25 Oct 20228:58:04 AM
Surya Grahan की वजह से अब Govardhan Puja और Bhai Dooj की तारीख

सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह अब 26 अक्टूबर को होगी। इसी दिन कई जगहों पर भाईदूज का भी पर्व मनाया जाएगा। कुछ जगहों पर 27 अक्टूबर को भी भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

Surya Grahan ने बदल दी Govardhan Puja 2022 की तारीख, नोट करें शुभ मुहूर्त की कुल अवधि और पूजा विधि

25 Oct 20228:54:44 AM
Surya Grahan का क्या होगा असर?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बड़े व्यापारियों, सुनार, लोहार, हलवाई के लिए सही तो होगा, लेकिन बहुत पीड़ादायक भी साबित होगा। यह आतंकवाद को बढ़ावा और प्रचंड वायु वेग को देने वाला साबित होगा। ज्योतिष के अनुसार, सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए यह कष्टदायक साबित होगा।

Solar Eclipse 2022: 27 साल बाद आकाश में फिर होगा नक्षत्रों का अनाेखा संयोग, इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत

25 Oct 20228:48:50 AM
Surya Grahan में बंद नहीं होता उत्तराखंड का यह मंदिर

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ऐसा मंदिर है, जो ग्रहण के दौरान भी बंद नहीं होता। यह उर्गम घाटी में कल्पेश्वर तीर्थ एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसका कपाट किसी भी ग्रहण काल में बंद नहीं होता।24 घंटे यह मंदिर खुला रहता है। इस मंदिर के गर्भगृह में कभी ताला नहीं लगाया जाता।

Surya Grahan 2022 : उत्‍तराखंड का कल्पेश्वर तीर्थ अकेला ऐसा मंदिर जो ग्रहण में नहीं होता है बंद, पीछे रोचक कथा

25 Oct 20228:45:07 AM
Surya Grahan 2022 Date Time in India: 27 साल पहले सूर्योदय के समय इसी नक्षत्र और योग पर लगा था ग्रहण

सूर्य ग्रहण इस बार कार्तिक कृष्ण अमावस को चित्रा नक्षत्र में विष्कुंभ योग और नागकरण में पड़ रहा है। आज से ठीक 27 साल 24 अक्टूबर 1995 में भी इसी नक्षत्र और योग में ग्रहण लगा था। अंतर सिर्फ इतना है कि उस समय सूर्य ग्रहण सूर्योदय के समय पड़ा था, जबकि इस बार सूर्यग्रहण सूर्यास्त के समय लगेगा।

25 Oct 20228:42:05 AM
Surya Grahan 2022 किन शहरों में दिखाई देगा?

सूर्य ग्रहण लखनऊ में शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक, हैदराबाद में शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक, भोपाल में शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक, चंडीगढ़ में शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 बजे तक, नागपुर में शाम 04:49 बजे से शाम 05:42 बजे तक, बेंगलुरु में शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक, अहमदाबाद में शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 बजे तक, पुणे में शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 बजे तक और मथुरा में शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक लगेगा।

Solar Eclipse Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू, जानें -आपके शहर में ग्रहण का स्पर्श और मोक्ष काल

25 Oct 20228:37:30 AM
Surya Grahan चेन्नई, पटना और जयपुर में कब दिखेगा?

सूर्य ग्रहण चेन्नई में शाम 5 बजकर13 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। पटना में ग्रहण शाम 4 बजकर 42 मिनट पर लगेगा, जो शाम 5 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगा। जयपुर में ग्रहण शाम 4 बजकर 31 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक होगा।

Solar eclipse 2022 : सूर्य ग्रहण के दौरान 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा सूतक, बंद रहेंगे उत्‍तराखंड के चारधाम

25 Oct 20228:29:31 AM
Surya Grahan 2022 India Time: नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कब लगेगा ग्रहण?

सूर्य ग्रहण नई दिल्ली में शाम 04:28 बजे लगेगा, जिसका समापन शाम 05:42 बजे होगा। कोलकाता में ग्रहण शाम 04:51 बजे लगेगा, जो शाम 05:04 बजे खत्म होगा। मुंबई में ग्रहण शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक रहेगा।

Surya Grahan 2022 India Time: सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे दिखेगा, कब लगेगा सूतक काल... किसको फायदा, किसको नुकसान

25 Oct 20228:24:17 AM
अमावस्या तिथि को लगेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को लग रहा है। यह तिथि 24 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हुई है, जो 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। सूतक काल की शुरुआत 25 अक्टूबर की सुबह तीन बजकर 17 मिनट से होगी, जो 25 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी।

25 Oct 20228:21:35 AM
Sutak Kaal में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

सूतक काल के दौरान देश भर के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ या अन्य शुभ कार्य करना मना है। वहीं, ग्रहण के बाद लोग गंगा एवं अन्य जलाशयों में स्नान करते हैं।

25 Oct 20228:19:10 AM
Surya Grahan से पहले Sutak Kaal शुरू

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस प्रकार सूर्य ग्रहण का सूतक सूर्योदय से पहले ही सुबह चार बजे के बाद से शुरू हो चुका है।

25 Oct 20228:15:44 AM
30 अप्रैल को लगा था पहला सूर्य ग्रहण
blog images

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा लगा था। दूसरा सूर्य ग्रहण आज शाम चार बजकर 29 मिनट पर लगने जा रहा है। इसे भारत के कई राज्‍यों में देखा जा सकता है।

25 Oct 20228:10:05 AM
Surya Grahan में गर्भवती महिलाओं को रहना होगा सावधान

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। बुजुर्ग और बच्‍चों को भी ग्रहण के दौरान सावधान रहना चाहिए। आज शाम 4 बजकर 29 मिनट से ग्रहण शुरू होगा।

25 Oct 20228:05:02 AM
Surya Grahan कब लगेगा?

सूर्य ग्रहण सबसे पहले आइसलैंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। 

25 Oct 20228:00:59 AM
Surya Grahan कहां-कहां दिखाई देगा?
blog images

सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कई इलाकों में दिखाई देगा। इसे भारत के भी कई शहरों में देखा जा सकता है।

25 Oct 20227:56:18 AM
Surya Grahan भारत में कहां दिखाई देगा?

भारत के कुछ शहरों में आज यानी 25 अक्टूबर को 1 घंटे से अधिक समय तक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। ये शहर हैं- नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई,  कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, रांची में दिखाई देगा।

25 Oct 20227:53:03 AM
Surya Grahan कब लगता है?

सूर्य और पृथ्वी के बीच में जब चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य की रोशनी को पृथ्वी पर आने से चंद्रमा कुछ समय के लिए रोक देता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us