Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया हीरों का हार, बनाने में लगा 35 दिनों का समय; देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    सूरत के एक हीरा व्यापारी ने 5000 अमेरिकी हीरे और दो किलो चांदी का उपयोग करके राम मंदिर की थीम पर एक हार बनाया है। 40 कारीगरों ने 35 दिनों में डिजाइन प ...और पढ़ें

    राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया हीरों का हार
    राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया हीरों का हार

     एएनआइ, सूरत। सूरत के एक हीरा व्यापारी ने 5000 से अधिक अमेरिकी हीरों का उपयोग करके राम मंदिर की थीम पर एक हार बनाया है। हीरा व्यापारी ने इसे अयोध्या में राम मंदिर को उपहार में देने का फैसला किया है।

    22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले साल 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का फैसला किया है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भारत के लोगों के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है।

    रसेश ज्वेल्स के निदेशक कौशिक काकड़िया ने बताया कि इसमें हार में 5000 से अधिक अमेरिकी हीरे का इस्तेमाल किया गया है। यह दो किलोग्राम चांदी से बना है। हम अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर से प्रेरित हैं।

    मुख्य पात्रों को हार की डोर में उकेरा गया है

    उन्होंने बताया, यह किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं है। हम इसे राम मंदिर को उपहार में देना चाहते हैं। हमने इसे इस इरादे से बनाया था कि हम भी राम मंदिर को कुछ उपहार देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि रामायण के मुख्य पात्रों को हार की डोर में उकेरा गया है। अयोध्या में राम लला (शिशु भगवान राम) के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी से शुरू होगा।