विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के जाल में फंस गई जनता: सोनिया

By Edited By:
Updated: Thu, 21 Aug 2014 12:25 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित कांग्रेस में जान फूंकने में जुटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की आन, बान, शान लौटाने का दम भरा है। चुनावी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित कांग्रेस में जान फूंकने में जुटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की आन, बान, शान लौटाने का दम भरा है। चुनावी पराजय के बाद पहली बार दिल्ली में किसी सार्वजनिक समारोह में शिरकत कर रहीं सोनिया ने तीखे तेवर दिखाते हुए सरकार को दिशाहीन बताया। सोनिया ने कहा कि इस सरकार के पास अपना विजन नहीं है और वह हमारे कार्यक्रमों को ही आगे व रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इससे जुड़े विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने के लिए सरकार पर पूरा दबाव बनाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 70वीं जयंती पर बुधवार को महिला कांग्रेस के संकल्प सम्मेलन में सोनिया के मन में दबी हार की टीस बाहर आ गई। चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी उपलब्धियां पीछे रह गई और नकली वादे करने वाले जीत गए। केंद्र सरकार पर लोगों को झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रही है।

सोनिया ने महिला आरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारी पार्टी महिला आरक्षण के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी। दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह विधेयक कुछ राजनीतिक दलों के कारण लोकसभा में पारित नहीं हो सका। आज हम विपक्ष में हैं, लेकिन कांग्रेस अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेगी और इस विधेयक को पारित कराने के लिए राजग सरकार पर दबाव बनाएगी।'

''हमने इतना कुछ किया लेकिन उसके बाद भी जनता भ्रमित हो गई क्योंकि कुछ लोगों ने जाल बिछाया था। हमारा काम, हमारी उपलब्धियां एक तरफ धरी रह गईं और झूठे सपने दिखाने वाले आगे निकल गए।''

- सोनिया गांधी

पढ़ें: सरकार के पास नहीं है नीति, हमारी नीतियों को आगे बढ़ा रही है एनडीए

पढ़ें: उद्धव का कांग्रेस पर वार, बोले- ठंडा करके खाओ की नीति अपनाते हैं कांग्रेसी